डे-नाइट टेस्ट से पहले विराट हैं टेंशन फ्री, फ्लाइट में दिखा अलग अंदाज
टीम इंडिया के इंस्टा अकाउंट पर BCCI ने साझा किया एक वीडियो।
अद्यतन - मार्च 11, 2022 8:08 पूर्वाह्न

कल से टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने जा रही है, जहां ये मैच टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के पसंदीदा मैदान यानी की बैंगलोर में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस समय इस टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है, वहीं इस मैच को भी जीतकर टीम इंडिया सीरीज में लंका सूपड़ा साफ करना चाहेगी। दूसरी ओर डे-नाइट टेस्ट मैच से विराट कोहली का एक खास कनेक्शन है, जिसे पढ़े उनके फैन्स भी उत्साहित हो जाएंगे और उनका एक लंबा इंतजार खत्म हो सकता है।
डे-नाइट टेस्ट से पहले विराट को ये क्या हो गया?
दरअसल, टीम इंडिया और विराट कोहली का डे-नाइट टेस्ट मैच से खास कनेक्शन है, टीम इंडिया ने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत में अपना डे-नाइट टेस्ट मैच खेला था। जहां इस मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शतक जड़ा था और वो उनका आखिरी इंटरनेशनल शतक साबित हुआ था। जिसके बाद से अभी तक विराट अपने इंटरनेशनल 71वें शतक का इंतजार कर रहे हैं और फिर से टीम डे-नाइट टेस्ट खेलने जा रही है जिसके बाद फैन्स की उम्मीद विराट से बढ़ गई है।
*टीम इंडिया के इंस्टा अकाउंट पर BCCI ने साझा किया एक वीडियो।
*जहां इस वीडियो में टीम इंडिया फ्लाइट में कर रही है सफर।
*इस दौरान जब कैमरा विराट पर गया, तो विराट का दिखा अलग रूप।
*एक दम मस्त अंदाज में विराट कोहली ने किया कैमरे का स्वागत।
BCCI ने इंस्टा पर साझा किया है ये वीडियो
कोहली ने 100वां टेस्ट किया पूरा
वहीं हाल ही में मोहाली में खेला गया टेस्ट मैच विराट के करियर का 100वां टेस्ट मैच था, जिसमें विराट कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और उनके बल्ले से सिर्फ 45 रन निकले। वहीं इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने कोहली का सम्मान करते हुए उन्हें एक स्पेशल कैप भी दी थी।