हरिस रऊफ की गेंदबाजी के कायल हैं इमरान खान; देखिए वीडियो
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ T20I ट्राई-सीरीज खेल रही है।
अद्यतन - Oct 10, 2022 10:10 am

पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री और 1992 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान ने तेज गेंदबाज हरिस रउफ की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘उत्कृष्ट गेंदबाज’ करार दिया। आपको बता दें, पूर्व ऑलराउंडर को बानी गाला की यात्रा के दौरान अपने हेलीकॉप्टर को डेरा इस्माइल खान में आपातकालीन लैंडिंग कराना पड़ा, जहां उन्होंने अदियाला गांव के निवासियों के साथ क्रिकेट को लेकर बातचीत की।
इस दौरान, 70-वर्षीय पूर्व कप्तान ने वहां मौजूद भीड़ के समूह से उनके पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में उनसे पूछा। जिसके बाद इमरान खान ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने ज्यादा युवा खिलाड़ियों को खेलते हुए नहीं देखा है, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हरिस रउफ के बारे में बात करते हुए उनकी तारीफ की।
हरिस रउफ की गेंदबाजी से काफी प्रभावित हैं इमरान खान
पूर्व ऑलराउंडर ने रउफ को एक बेहद उत्कृष्ट गेंदबाज बताया। पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री वायरल वीडियो में यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ‘हरिस रउफ एक बेहतरीन गेंदबाज हैं।’
आपको बता दें, हरिस रउफ ने हाल ही में शाहीन अफरीदी की अनुपस्थिति में पाकिस्तान के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि, 28-वर्षीय सीमित ओवरों के क्रिकेट में सबसे शानदार गेंदबाजों में से हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। उन्होंने अब तक 15 वनडे और 49 T20I मैचों में क्रमश: 29 और 62 विकेट लिए हैं।
इस बीच, जब इमरान खान ने स्थानीय लोगों से पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के बारे में पूछा तो मौजूद भीड़ में से किसी ने उनकी धीमी बल्लेबाजी की शिकायत की। रिजवान को धीमी बल्लेबाजी के लिए जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, और एक फैन ने कहा कि ‘वह काफी गेंदें खेलते हैं। उन्होंने 45 गेंदों में 50 रन बनाए’।
यहां देखिए वीडियो –
ڈیرہ اسماعیل خان سے واپسی پر ہیلی کاپٹر کی اڈیالہ کے نواحی گاؤں کے قریب لینڈنگ
عمران خان مقامی افراد میں گھُل مل گئے
مقامی افراد سے دلچسپ گفتگو
عمران خان براستہ سڑک بنی گالہ روانہ ہو گئے pic.twitter.com/g6pTjWmu6q— Azhar Mashwani (@MashwaniAzhar) October 8, 2022
आपको बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड (मेजबान) और बांग्लादेश के खिलाफ एक T20I ट्राई-सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के बाद वे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे, जहां उनका पहला मैच भारत के खिलाफ 23 अक्टूबर को एमसीजी में है।