पाकिस्तान हमेशा से ही एक बड़ा खतरा रहा है: वर्ल्ड कप 2023 से पहले इस खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान हमेशा से ही एक बड़ा खतरा रहा है: वर्ल्ड कप 2023 से पहले इस खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 1992 अपने नाम किया था।

Kevin Pieterson and Pakistan Team (Pic Source-Twitter)
Kevin Pieterson and Pakistan Team (Pic Source-Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से भारत में हो रही है और इस शानदार टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। तमाम लोग इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने पाकिस्तान टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान सभी टीमों के लिए एक बड़ा खतरा रह सकता है।

बता दें, इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 1992 अपने नाम किया था। उस संस्करण में टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और कई लोगों का दिल जीता था। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम ने हमेशा ही काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है।

बता दें, हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप 2023 के फाइनल में पाकिस्तान टीम अपनी जगह नहीं बना पाई थी। सुपर 4 के महत्वपूर्ण मैच में उन्हें श्रीलंका के खिलाफ करारी शिकस्त मिली थी।

केविन पीटरसन ने ‘X’ पर कहा कि, ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद दक्षिण अफ्रीका भी वनडे वर्ल्ड कप को जीतने की दावेदार बन गया है। हेनरिक क्लासेन टीम के सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं। भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 को भी अपने नाम किया और यह टूर्नामेंट भी उन्हीं के घर में खेला जा रहा है और इसीलिए वो इसको जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। प्रबल दावेदारों में इंग्लैंड भारत के नीचे ही है और ऑस्ट्रेलिया की बात ही सबसे अलग है। पाकिस्तान की बात की जाए तो उनको हल्के में लेना बहुत ही गलत होगा। वो हमेशा से ही एक बड़ा खतरा रहा है।’

पाकिस्तान ने अभी तक वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की है

बता दें, एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के शानदार तेज गेंदबाज हारिस रउफ और नसीम शाह चोटिल हो गए थे। अभी तक उनकी चोट को लेकर कोई भी अपडेट नहीं आई है और शायद यही वजह है कि पाकिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की है।

टीम को अपना पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेलना है। भले ही एशिया कप 2023 की ट्रॉफी को पाकिस्तान अपने नाम ना कर पाया हो लेकिन वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी को वो जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?