जीत इशान किशन और अय्यर ने दिलाई, लेकिन धवन ने अफ्रीकी कप्तान को 'धन्यवाद' कहा - क्रिकट्रैकर हिंदी

जीत इशान किशन और अय्यर ने दिलाई, लेकिन धवन ने अफ्रीकी कप्तान को ‘धन्यवाद’ कहा

टीम इंडिया ने दूसरे मैच में जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया।

india vs sa second odi (pic source-twitter)
india vs sa second odi (pic source-twitter)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और 279 रनों के लक्ष्य को आसानी से 44.5 ओवर में हासिल कर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। इशान किशन और श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन दोनों के बीच हुई 161 रनों की साझेदारी ने मैच को बिल्कुल एकतरफा बना दिया।

इशान किशन दुर्भाग्य से सिर्फ सात रनों से अपना पहला वनडे शतक बनाने से चूक गए, जबकि अय्यर ने इस मुकाबले में अपने वनडे करियर का दूसरा शतक लगाया। अंत में संजू सैमसन 30 रन बनाकर नाबाद रहे और अय्यर को उनकी नाबाद 113 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के बाद कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने के लिए अफ्रीकी कप्तान केशव महाराज को धन्यवाद दिया।

धवन ने अफ्रीकी कप्तान केशव महाराज को कहा धन्यवाद

दरअसल मुरली कार्तिक ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में धवन से पूछा कि, “शिखर, टॉस के वक़्त आपने कहा था कि, आप कुछ अलग करना चाहते थे और यह आपके लिए पूरी तरह से अच्छा काम किया।” इसी पर धवन ने मुस्कुराते हुए कहा कि, “टॉस ने हमारे लिए ज़बरदस्त काम किया। मैं खुश हूं। केशव को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया।  खुशी है कि ओस सही समय पर आई।”

शिखर धवन ने आगे इशान और अय्यर की जोड़ी के बीच हुई मैच विनिंग साझेदारी को लेकर बात की और कठिन दौर में बल्लेबाजी के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्लान पावरप्ले में आक्रमण करने का था। उन्होंने यह भी कहा कि ओस की वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी और भी आसान हो गई।

कप्तान ने कहा कि, “इशान और श्रेयस ने जैसी साझेदारी की वह बेहतरीन थी। ओस की वजह से गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी लेकिन नीचे रह रही थी। पहले 10 ओवरों में गेंदबाजों के खिलाफ अटैक करने का प्लान था क्योंकि हम जानते थे कि बीच के ओवरों में यह मुश्किल हो सकता है। जब ओस आई, तो यह आसान हो गया है।”

close whatsapp