पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने न्यूजीलैंड के आगामी दौरे को लेकर पूरे कार्यक्रम का किया ऐलान - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने न्यूजीलैंड के आगामी दौरे को लेकर पूरे कार्यक्रम का किया ऐलान

न्यूजीलैंड की टीम पहले दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक पाकिस्तान का दौरा करेगी और उसके बाद अप्रैल 2023 में फिर से पाकिस्तान के दौरे पर जाएगी।

Pakistan Cricket Team (Image Source: PCB Twitter)
Pakistan Cricket Team (Image Source: PCB Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 11 अक्टूबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के आगामी दौरे के पूरे कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। जिसमें कीवी टीम 2 बार पाकिस्तान का दौरा करेगी जिसमें पहले वह दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक पाकिस्तान में रहेगी और फिर उसके बाद अप्रैल 2023 से मई 2023 तक। जिसमें कीवी टीम इस दौरान वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम मेजबान देश के खिलाफ 27 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी तक 3 ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग मैच के अलावा 2 टेस्ट मैच भी खेलेगी जो ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा संस्करण का हिस्सा होगी। इसके बाद फिर जब दुबारा टीम वापस लौटेगी तो उसमें 5 टी-20 और 5 वनडे मैचों की सीरीज 13 अप्रैल से 7 मई तक खेलेगी।

केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अपने दौरे के पहले कार्यक्रम में पाकिस्तान में 2 टेस्ट मैच खेलेगी। जिसमें पहला मुकाबला कराची के मैदान पर 27 से 31 दिसंबर तक खेला जाएगा। जबकि सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच मुल्तान के मैदान पर 4 जनवरी से आयोजित होगा। वहीं इसके बाद दोनों ही टीमों के बीच में 11, 13 और 15 जनवरी को कराची के मैदान पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

साल 1990 के बाद कीवी टीम कराची में खेलेगी मुकाबला

बतां दें कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम साल 1990 अक्टूबर महीने के बाद पहली बार कराची में कोई मुकाबला खेलने उतरेगी। वहीं मुल्तान को लेकर बात की जाए तो वहां पर मई महीने में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसके बाद वहां पर पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच में आगामी सीरीज के दौरान दूसरा टेस्ट मैच 9 से 13 दिसंबर तक खेला जाएगा।

वहीं टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के मुकाबलों को लेकर बात की जाए तो उसमें कीवी टीम के दौरे के दूसरे चरण में कराची के मैदान पर 13, 15 और 16 और 19 अप्रैल को टी-20 मुकाबले खेले जायेंगे जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला और वनडे सीरीज के 2 मुकाबले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जायेंगे। वहीं वनडे सीरीज के आखिरी 3 मुकाबले रावलपिंडी के मैदान पर खेले जायेंगे।

close whatsapp