बीसीसीआई के लोग भी अब नहीं करते हैं सौरव गांगुली को पसंद - क्रिकट्रैकर हिंदी

बीसीसीआई के लोग भी अब नहीं करते हैं सौरव गांगुली को पसंद

18 अक्टूबर को मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

Sourav Ganguly. (Photo by SAM PANTHAKY/AFP via Getty Images)
Sourav Ganguly. (Photo by SAM PANTHAKY/AFP via Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष के नाम पर चर्चा जोरों पर है। 18 अक्टूबर को मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि गांगुली की जगह 1983 वर्ल्ड कप विजेता रोजर बिन्नी अगले बीसीसीआई अध्यक्ष बन सकते हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक गांगुली इस बात से काफी दुखी हैं कि उनको फिर से BCCI के अध्यक्ष के रूप में नहीं चुना जा रहा।

सौरव गांगुली को फिर से BCCI अध्यक्ष इसलिए नहीं चुना जा रहा क्योंकि बोर्ड के तमाम लोग उनके कार्यकाल से खुश नहीं है। हालांकि क्रिकबज की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ चीजें ऐसी है जो BCCI अध्यक्ष को पसंद नहीं आई है।

इस वजह से सौरव गांगुली को फिर से BCCI अध्यक्ष नहीं चुना जाएगा

क्रिकबज के अनुसार, ‘नामांकन से पहले एक अनौपचारिक बैठक में गांगुली को बताया गया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान उम्मीद के मुताबिक काम नहीं किया। हालांकि आधिकारिक कारण यह है कि भारत के पूर्व कप्तान ने अपने 2 साल के कार्यकाल में कोई भी बड़ी मिसाल कायम नहीं की। वो अपने विज्ञापनों को आगे ना बढ़ाकर प्रतिद्वंदी ब्रांडों को मौका देते हैं जिसको लेकर पहले भी कई बैठक हो चुकी हैं।

कई बार इस पर सवाल उठाया गया लेकिन इसका नतीजा कुछ भी नहीं निकला। ऐसा भी कहा जा रहा है कि गांगुली की आलोचना करने वालों BCCI टीम के हालिया मेंटर एस. श्रीनिवासन भी शामिल थे।’

बता दें, अक्टूबर 2019 में बृजेश पटेल को पछाड़कर सौरव गांगुली ने BCCI अध्यक्ष का पद संभाला था। अब बोर्ड के बाकी सदस्य उन्हें फिर से इस पद में नहीं देखना चाह रहे हैं और इसी वजह से उम्मीद लगाई जा रही है कि रोजर बिन्नी उनकी जगह इस पद को संभालेंगे। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। नवंबर में इस पद का चुनाव किया जाएगा।

close whatsapp