टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के चार सेमी-फाइनललिस्ट को लेकर वसीम अकरम ने की भविष्यवाणी - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के चार सेमी-फाइनललिस्ट को लेकर वसीम अकरम ने की भविष्यवाणी

यह मुख्य टूर्नामेंट 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

LONDON, ENGLAND - JUNE 23 : Wasim Akram looks at the lunch break during the ICC Cricket World Cup Group Match between Pakistan and South Africa a at Lord's on June 23, 2019 in London, England. (Photo by Philip Brown/Popperfoto via Getty Images)
Wasim Akram. (Photo by Philip Brown/Popperfoto via Getty Images)

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम का मानना है कि आगामी ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली 4 टीमों में से तीन भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया होगी। बता दें, यह मुख्य टूर्नामेंट 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और तमाम टीमें इस बेहतरीन टूर्नामेंट के कप को अपने नाम करने उतरेगी।

पिछले सत्र की विजेता और मेजबान ऑस्ट्रेलिया इस बार भी पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगी। सभी टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ इंग्लैंड, पाकिस्तान, भारत, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। इसी बीच आगामी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल को लेकर वसीम अकरम ने टिप्पणी की है।

दक्षिण अफ्रीका को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता: वसीम अकरम

दुबई में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान वसीम अकरम ने कहा कि, ‘सेमीफाइनल में मैं ऑस्ट्रेलिया, भारत और पाकिस्तान को देखना चाहूंगा। लेकिन दक्षिण अफ्रीका एक ऐसी टीम है जो सभी को अपने प्रदर्शन से चौंका सकती है।’

बता दें, भारत ने हाल ही में अपने घर पर दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी थी। पाकिस्तान टीम की बात करें तो भले ही उन्होंने एशिया कप 2022 और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सात मुकाबलों की टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन ना किया हो लेकिन न्यूजीलैंड में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज को उन्होंने अपने नाम किया।

इंग्लैंड की बात की जाए तो उन्होंने पहले पाकिस्तान को उन्हीं के घर में सात मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 4-3 से मात दी और उसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

न्यूजीलैंड का प्रदर्शन भी त्रिकोणीय सीरीज में काफी अच्छा रहा था, वहीं दक्षिण अफ्रीका के पास मध्यक्रम में काफी आक्रामक बल्लेबाज हैं जो किसी भी समय मैच का रुख मोड़ सकते हैं। देखना यह होगा कि कौन सी टीम इस शानदार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल में अपनी जगह बनाती है। बता दें, टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न में खेला जाएगा।

close whatsapp