टी-20 वर्ल्ड कप में कोविड वायरस बना मजाक, ऐसे तो खिलाड़ियों की चली जाएगी जान
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में फिलहाल क्वालीफायर मैच खेले जा रहे हैं।
अद्यतन - Oct 16, 2022 4:50 pm

ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें, इस टी-20 वर्ल्ड कप में जितनी भी टीमें हिस्सा ले रही हैं, अगर उन टीमों के खिलाड़ियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाती है, तो भी वो लोग इस टूर्नामेंट में खेल सकते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के अभ्यास मैचों से पहले ऑस्ट्रेलियाई संघीय सरकार का कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों के लिए अनिवार्य आइसोलेशन को खत्म कर दिया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कहा है कि अगर कोई खिलाड़ी कोविड संक्रमित हो जाता है तो उनके लिए कोई भी अनिवार्य परीक्षण नहीं किया जाएगा और उनको आइसोलेशन भी रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि अगर टीम के डॉक्टर उन्हें फिट घोषित कर देते हैं तो वो कोविड संक्रमित होने के बावजूद मुकाबले खेल सकते हैं।
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर ताहलिया मैकग्रा को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद भारत के खिलाफ कॉमनवेल्थ गेम्स के फ़ाइनल मुकाबले में खेलने की अनुमति मिली थी। मैदान के बाहर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने मास्क पहना हुआ था और खुद को टीम के अन्य खिलाडियों से दूर किया हुआ था।
कोविड-19 के नियम को लेकर पैट कमिंस ने कहीं यह बात
इस नियम के सामने आते ही पैट कमिंस ने क्रिकेट.कॉम.एयू को बताया कि, ‘यह सच में बहुत ही अलग नियम है। टीम पिछली रात को डिनर करने के लिए बाहर गई थी और हम इस बारे में आपस में बातचीत कर रहे थे। पिछले 3 सालों में यह पहली बार हुआ है।’
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने आगे कहा कि, ‘यह बहुत ही मजेदार होने वाला है। अपने देश के लिए खेलना बहुत ही सम्मान की बात होती है और हम इस बेहतरीन टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।’
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए यह रही ऑस्ट्रेलिया टीम:
एरॉन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और एडम जाम्पा