टी-20 वर्ल्ड कप 2022: नेट्स में कोहली की बल्लेबाजी पर काफी गौर कर रहे हैं बाबर; कहीं कमजोर कड़ी तो नहीं ढूंढ रहे, देखिए वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: नेट्स में कोहली की बल्लेबाजी पर काफी गौर कर रहे हैं बाबर; कहीं कमजोर कड़ी तो नहीं ढूंढ रहे, देखिए वीडियो

लगता है भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच इन दिनों काफी नजदीकियां बढ़ रही हैं!

Virat Kohli and Babar Azam (Image Source: Twitter)
Virat Kohli and Babar Azam (Image Source: Twitter)

भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले जाने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बहु-प्रतीक्षित मुकाबले में अब केवल पांच दिन शेष रह गए हैं, जिसके लिए दोनों टीमों की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। वैसे तो भारत-पाकिस्तान की मैदानी और राजनयिक प्रतिद्वंद्विता से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच काफी आपसी भाईचारा है, जो आज कल हमें आए दिन देखने को मिल रहा है।

चूंकि इस समय टीम इंडिया और पाकिस्तान क्रिकेट टीम दोनों गाबा में है, दोनों टीमों के खिलाड़ियों को अक्सर एक-दूसरे के साथ ट्रेनिंग करते या फिर टिप्स साझा करते हुए देखा जा सकता है। आपको बता दें, पीसीबी ने 17 अक्टूबर को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया था, जहां शाहीन अफरीदी भारत के मोहम्मद शमी से गेंदबाजी के गुर सीखते हुए नजर आए, जो वीडियो आग की तरह इंटरनेट पर वायरल हो गया।

विराट कोहली की बल्लेबाजी प्रैक्टिस पर काफी गौर कर रहे हैं बाबर आजम

इस बीच, अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान एक साथ में नेट्स में बल्लेबाजी प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं।

हालांकि, वे सभी गाबा में एक-दूसरे के बगल में अलग-अलग नेट्स में अपना बल्लेबाजी अभ्यास सत्र करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें,विराट कोहली ने 40 मिनट के लंबे प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने अधिकतर छोटी गेंदों का सामना किया। इस दौरान, बाबर आजम जिस तरह से कोहली को प्रैक्टिस करते हुए देख रहे थे, उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा, वहीं रिजवान अपनी प्रैक्टिस में मगन दिखे।

यहां देखिए वीडियो –

https://twitter.com/Babar4life/status/1582001620346626048?

 

आपको बता दें, बाबर की अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान के अंतिम अभ्यास मैच में खेलने की उम्मीद है, जबकि भारत का अंतिम अभ्यास मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 अक्टूबर को है।

close whatsapp