बाबर या शाहीन?: पाकिस्तान क्रिकेट में चल रही है गुंडागर्दी, अंतरराष्ट्रीय स्टार ने खून निकलते तक कर दी साथी खिलाड़ी की पिटाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

बाबर या शाहीन?: पाकिस्तान क्रिकेट में चल रही है गुंडागर्दी, अंतरराष्ट्रीय स्टार ने खून निकलते तक कर दी साथी खिलाड़ी की पिटाई

PCB ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को टी-20 लीग में खेलने के लिए NOC देने से इनकार कर दिया है।

Pakistan Team (Pic Source-Twitter)
Pakistan Team (Pic Source-Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) इस समय बहुत बुरे दौर से गुजर रही है। एक तरफ जहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मैनेजमेंट में कई तरह के बदलाव हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर, मैदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक है।

पाकिस्तान का हालिया ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर बेहद खराब प्रदर्शन रहा है, जिसके बाद तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है। इस बीच, अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के एक खिलाड़ी की उनके साथियों ने टीम होटल में जमकर पिटाई कर दी है।

Pakistan Cricket Team के खिलाड़ी की टीम होटल में हुई पिटाई

दरअसल, पाकिस्तान के सबसे विवादास्पद स्पोर्ट्स पत्रकारों में से एक शोएब जट्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इस चौंकाने वाली खबर का खुलासा किया है। शोएब जट्ट ने दावा किया है कि पाकिस्तान के एक खिलाड़ी को टीम के साथियों ने टीम होटल में पीट दिया है, जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा।

शोएब जट्ट ने X पर लिखा: “पाकिस्तान क्रिकेट का एक ब्लैक साइड यह है: एक नए पाकिस्तानी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्रिकेटरों ने होटल के कमरे में पीटा, पीड़ित की नाक से खून बह रहा था।”

इस पोस्ट को वायरल में होने में बिल्कुल भी समय नहीं लगा और अब X पर फैंस अलग-अलग नामों से अपनी प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि शाहीन अफरीदी की पिटाई हो गई है, तो कुछ इस मुद्दे की जांच की मांग कर रहे हैं।

यहां देखिए शोएब जट्ट के पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन –

https://twitter.com/Sagar_vkfan/status/1750842805491298798

आपको बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट में अफरा तफरी मची पड़ी हुई है, क्योंकि जका अशरफ ने हाल ही में सरकार द्वारा कार्य करने की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद PCB के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कई रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने राष्ट्रीय अनुबंध समाप्त करने के बारे में सोच रहे हैं, क्योंकि PCB ने उन्हें टी-20 लीग में खेलने के लिए NOC देने से इनकार कर दिया है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?