Happy Birthday Ajinkya Rahane: स्टार भारतीय क्रिकेटर के करियर पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

Happy Birthday Ajinkya Rahane: स्टार भारतीय क्रिकेटर के करियर पर डालिए एक नजर

अजिंक्य रहाणे सोलह महीनों बाद भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी कर रहे हैं।

Ajinkya Rahane. (Image Source: Twitter/ICC)
Ajinkya Rahane. (Image Source: Twitter/ICC)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे आज यानी 6 जून को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे है, और इस मौके पर उन्हें क्रिकेट बिरादरी से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। फैंस सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन के मौके पर दाएं-हाथ के बल्लेबाज पर ढेर सारा प्यार और तारीफों की बौछार कर रहे हैं।

आपको बता दें, अजिंक्य रहाणे इस समय टीम इंडिया के साथ लंदन में हैं, जहां 7 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 का फाइनल खेला जाएगा। भारतीय टीम WTC 2023 फाइनल जीतकर अजिंक्य रहाणे को जन्मदिन का तोहफा देना चाहेगी।

अजिंक्य रहाणे और उनका क्रिकेट करियर

अजिंक्य रहाणे का जन्म 6 जून 1988 को महाराष्ट्र के अश्वी खुर्द नाम के एक गांव में हुआ था। उन्होंने साल 2007 में मुंबई के साथ घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था और 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों के रिटायरमेंट के बाद रहाणे ने भारत के मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभाली। हालांकि, वह सोलह महीनों बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं।

दाएं-हाथ के बल्लेबाज ने भारत के लिए 90 ODI मैच खेले, जहां उन्होंने 3 शतकों और 24 अर्धशतकों की मदद से 2962 रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 293 चौके और 33 छक्के लगाए हैं। रहाणे टेस्ट में बेस्ट हैं, जहां उन्होंने 82 मैचों में 12 शतकों और 25 अर्धशतकों की मदद से 4931 रन बनाए हैं।

इसके अलावा, उन्होंने टीम इंडिया के लिए 20 T20I मैच भी खेले हैं, जहां उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से 375 रन बनाए हैं। हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ आईपीएल 2023 ट्रॉफी जीतने वाले क्रिकेटर ने 172 आईपीएल मैच मैचो में 4400 रन बनाए है।

भारत को 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीताना अजिंक्य रहाणे के करियर का सबसे बड़ा हाईलाइट था, जब उन्होंने चोटिल युवा टीम की कप्तानी की थी, और एडिलेड में 36 ऑल-आउट के बाद टीम को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में वापसी कराई थी।

यहां देखिए कैसे अजिंक्य रहाणे को जन्मदिन पर मिल रही हैं बधाइयां –

https://twitter.com/ItsRahulRoy19/status/1665968345894494208

close whatsapp