भारत में होने वाले वर्ल्ड कप बहिष्कार की धमकी पर पीसीबी को खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की दो टूक - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत में होने वाले वर्ल्ड कप बहिष्कार की धमकी पर पीसीबी को खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की दो टूक

पीसीबी ने इससे पहले कहा था कि जय शाह के शब्द आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान की भारत यात्रा को प्रभावित कर सकता है।

Anurag Singh Thakur (Image Credit: Twitter)
Anurag Singh Thakur (Image Credit: Twitter)

 

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 विश्व कप के बीच एशिया कप और विश्व कप 2023 की मेजबानी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी जारी है। लेकिन अब केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अब इस मामले पर खुल कर बात रखी है और कहा है कि पाकिस्तान एशिया कप 2023 की मेजबानी करने वाला है और एसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने हाल ही में खुलासा किया कि भारत पड़ोसी देश की यात्रा नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट को न्यूट्रल वेन्यू स्थानांतरित किया जा सकता है।

गौरतलब है कि बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने हाल में ही यह साफ कर दिया है कि एशिया कप 2023 के लिए भारत पड़ोसी देश की यात्रा नहीं करेगा। इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने अधिकारिक बयान में कहा कि ‘शाह के फैसले ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को निराश किया और बोर्ड ने कहा कि एसीसी प्रमुख ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पीसीबी या एसीसी परिषद के सदस्यों से परामर्श नहीं किया।’ इसके बाद पीसीबी ने कहा कि ‘शाह की ऐसी टिप्पणियों से 2023 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की भारत यात्रा पर असर पड़ सकता है।’

भारत किसी की भी नहीे सुनेगा: अनुराग सिंह ठाकुर

पीसीबी की ऐसी टिप्पणी का जवाब देते हुए, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि, विश्व कप 2023 भारत में होगा, जिसमें सभी वैश्विक टीमें भाग लेंगी और हमने महसूस किया कि भारत के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय पाकिस्तान में सुरक्षा चिंताओं पर अंतिम फैसला करेगा।

साथ ही ठाकुर ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ‘एकदिवसीय विश्व कप भी अगले साल भारत में होगा और दुनिया भर की सभी बड़ी टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। क्योंकि, आप किसी भी खेल में भारत की उपेक्षा नहीं कर सकते। भारत ने खेल, विशेषकर क्रिकेट में बहुत योगदान दिया है।’

इसलिए अगले साल विश्व कप का आयोजन भारत में किया जाएगा और यह एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन होगा। पाकिस्तान में सुरक्षा चिंताओं के कारण गृह मंत्रालय निर्णय लेगा, यह सिर्फ क्रिकेट नहीं, सुरक्षा का भी मामला है। भारत इस वक्त किसी की भी सुनने की स्थिति में नहीं है। साथ ही बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 के अपने पहले मुकाबले में भारत 23 अक्टूबर को एमसीजी ग्राउंड में पाकिस्तान से भिड़ेगा।

close whatsapp