IPL 2012 Recap: शाहरुख खान के विवाद से लेकर KKR के चैंपियन बनने तक कुछ ऐसा रहा था 5वां सीजन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनी थी IPL 2012 की चैंपियन।
अद्यतन - Mar 16, 2024 11:11 am

आईपीएल 2011 के समाप्त होने तक चेन्नई सुपर किंग्स दो खिताब अपने नाम कर चुकी थी और आईपीएल 2012 में उनकी नजरें हैट्रिक लगाने पर थी। लेकिन आईपीएल के 5वें सीजन में फैंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के रूप में चौथा नया विजेता मिला था। गौतम गंभीर की अगुवाई वाली KKR ने खिताबी मुकाबले में दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को धूल चटाते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी।
इसके अलावा उस सीजन में कई रोमांचक मुकाबलों के साथ बड़े विवाद भी सामने आए। केकेआर के सहमालिक शाहरुख खान की वानखेड़े स्टेडियम में एंट्री पर पांच साल का बैन लगा दिया गया था। इस खबर ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थी।
IPL 2012 का सबसे बड़ा विवाद

- शाहरुख खान पर लगा था बैन: किंग खान पर वानखेड़े स्टेडियम के कर्मचारियों के साथ झगड़ा करने के बाद पांच साल का बैन लगाया गया था। हालांकि चार साल बाद ही उन्हें इस मामले में क्लीन चिट मिल गई थी।
- रेव पार्टी में पकडे गए थे प्लेयर्स: पुणे वारियर्स के दो खिलाड़ी राहुल शर्मा और वेन पार्नेल को 2012 में मुंबई में एक रेव पार्टी में कथित रूप से ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।
- स्पॉट फिक्सिंग: एक न्यूज चैनल द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन पर कार्रवाई करते हुए तत्कालीन बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने गेंदबाज टी.पी. सुधींद्र और शलभ श्रीवास्तव पर पांच साल का बैन लगाया था। इनके अलावा तीन बल्लेबाज मोहनीश मिश्रा, अभिनव बाली और ऑलराउंडर अमित यादव पर भी एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था। ये पांचों स्पॉट फिक्सिंग में शामिल थे।
IPL 2012 के कुछ यादगार पल

उस सीजन राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए अजीत चंदीला ने पूणे वॉरियर्स के खिलाफ अपनी पहली हैट्रिक ली थी। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में मात्र 13 रन खर्च कर 4 विकेट झटके थे।
आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी जगह पक्की की थी। केकेआर ने टेबल टॉपर दिल्ली कैपिटल्स को पहले क्वालीफायर में हराकर सीधा फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने एलिमिनेटर 1 और 2 जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी।
IPL 2012 के ऑरेंज एंड पर्पल कैप विनर
![]()
क्रिस गेल ने इस सजन 733 रन बनाकर पर्पल कैप अपने नाम किया था। उस सीजन अगर क्रिस गेल की प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 15 मैचों में 61.08 की औसत और 160.74 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। उस सीजन उन्होंने एक शतक और 7 अर्धशतक लगाया था।
पर्पल कैप की बात करें तो उस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने पर्पल कैप अपने नाम किया था। उन्होंने उस सीजन 16 मैचों में 25 विकेट झटके थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20/4 था।
IPL 2012 की चैंपियन

इस सीजन का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था। सुरेश रैना के 38 गेंदों पर 73 रनों की तूफानी पारी के दम पर CSK पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 190 रन लगाने में कामयाब रही थी। लेकिन इस लक्ष्य को केकेआर ने 2 गेंदें और 5 विकेट रहते चेज कर लिया। उस मैच में केकेआर की जीत के हीरो मनविंदर बिसला बने थे जिन्हें ब्रैंडन मैक्कुलम की जगह मौका दिया गया था। बिस्ला ने उस मैच में 48 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली थी।