जून 29- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
क्रिकेट की दुनिया में 29 जून 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।
अद्यतन - जून 29, 2023 4:04 अपराह्न

1- माइकल वॉ ने दूसरे टेस्ट मुकाबले के दौरान इंग्लिश टीम को लेकर दिया बड़ा बयान
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 का दूसरा टेस्ट शुरू हो चुका है। दूसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 83 ओवर में 5 विकेट खोकर 339 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड का प्रदर्शन पहले दिन काफी निराशाजनक रहा। टीम ने कई कैच भी छोड़े और इसी को लेकर वॉ ने कहा कि, ‘ इंग्लैंड अभी भी वापसी कर सकती है लेकिन मैं इसके लिए काफी चिंतित हूं। उन्हें मैदान पर और फुर्ती दिखानी होगी।’
2- BBL के 13वें संस्करण में मेलबर्न स्टार्स ने स्कॉट बोलैंड को अपने खेमे में किया शामिल
बिग बैश लीग के आगामी संस्करण में ऑस्ट्रेलिया के शानदार तेज़ गेंदबाज़ स्कॉट बोलैंड मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। स्कॉट बोलैंड ने भारत के खिलाफ खेले जा चुके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
3- वेस्टइंडीज दौरे की भारतीय टेस्ट टीम में चेतेश्वर पुजारा को शामिल ना किए जाने को लेकर डब्ल्यूवी रमन ने रखा अपना पक्ष
भारत के पूर्व क्रिकेटर डब्ल्यूवी रमन इस बात से काफी निराश हैं कि भारतीय टेस्ट टीम जो वेस्टइंडीज का दौरा करेंगे उसमें चेतेश्वर पुजारा को शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि, ‘ चेतेश्वर पुजारा जैसे क्रिकेटर ने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है और उनकी बल्लेबाजी की वजह से ही भारत ने अपने घर में और बाहर कई मुकाबलों में जीत हासिल की है।
4- आगामी वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम की जगह को लेकर वसीम अकरम ने रखा अपना पक्ष
इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और इसके शेड्यूल की घोषणा भी हो चुकी है लेकिन अभी तक इस चीज की पुष्टि नहीं की गई है कि पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप 2023 को खेलने के लिए भारत आएगा या नहीं। इसी को लेकर पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने कहा कि, ‘पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो कहां खेल रहे हैं। उन्हें जहां भी खेलने को कहा जाएगा वो वहां खेलने जरूर जाएंगे। पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड को अपनी सरकार से बातचीत करनी चाहिए और इस परेशानी का हल निकालना चाहिए।’
5- अजिंक्य रहाणे के फिर से टेस्ट टीम के उप कप्तान बनने को लेकर सबा करीम ने दिया बड़ा बयान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व चयनकर्ता सबा करीम का मानना है कि अजिंक्य रहाणे को आगामी दौरे की भारतीय टीम की उप कप्तानी नहीं मिलनी चाहिए थी और उनकी जगह शुभमन गिल या रवींद्र जडेजा को उपकप्तान नियुक्त करना चाहिए था।
6- डब्लूवी रमन इस बात से बिल्कुल भी खुश नहीं है कि BCCI ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए सरफराज खान को भारतीय टीम में नियुक्त नहीं किया
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर डब्ल्यूवी रमन ने सरफराज खान के वेस्टइंडीज दौरे की भारतीय टीम में जगह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक, ‘ टीम मैनेजमेंट कोई भगवान नहीं है और उन्हें सरफराज खान की गलतियों को लेकर ज्यादा टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
7- एशेज 2023 के दूसरे टेस्ट के पहले दिन का रिव्यु करते हुए नासिर हुसैन ने इंग्लैंड टीम को लगाई जमकर फटकार
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 का दूसरा टेस्ट शुरू हो चुका है। दूसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 83 ओवर में 5 विकेट खोकर 339 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड का प्रदर्शन पहले दिन काफी निराशाजनक रहा। नासिर हुसैन ने पहले दिन का रिव्यु करते हुए कहा कि, ‘ इंग्लैंड का प्रदर्शन पहला दिन बहुत ही खराब था और उन्हें किसी चीज को लेकर डर भी लग रहा था।’
8- डेविड लॉयड ने बेन स्टोक्स से दूसरे टेस्ट के दौरान की बड़ी अपील
पूर्व खिलाड़ी डेविड लॉयड ने इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स की अपील की है कि वो लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस समय के टेस्ट मैच में ऑफ स्पिन गेंदबाजी करें ताकि इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के ऊपर दबाव बना पाए।
9- मुझे लगता है कि जडेजा वो करेंगे जो युवराज सिंह ने 2011 वर्ल्ड कप में किया था: क्रिस श्रीकांत
इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और इससे पहले पूर्व क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत ने रवींद्र जडेजा को लेकर बड़ा बयान दिया। उनके मुताबिक रवींद्र जडेजा आगामी वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन करेंगे जैसा युवराज सिंह ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप में किया था।
10- पाकिस्तान को यह बहाना नहीं बनाना चाहिए कि वो अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में नहीं खेलेंगे या… : कामरान अकमल
पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल की माने तो पाकिस्तान टीम को यह बहाना नहीं बनाना चाहिए कि वो अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में नहीं खेलेंगे या भारत के खिलाफ अहमदाबाद में। उनके मुताबिक सभी टीमों को परिस्थितियां या वेन्यू को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए क्योंकि ऐसा सब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में होता रहता है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड को उन्हीं के घर में मात दी है।