Ashes 2023: पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड को मिली हार के बाद ज्योफ्री बॉयकॉट ने 'Bazball' तकनीक को लेकर अपना पक्ष रखा - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड को मिली हार के बाद ज्योफ्री बॉयकॉट ने ‘Bazball’ तकनीक को लेकर अपना पक्ष रखा

ज्योफ्री बॉयकॉट की मानें तो अगर इंग्लैंड का पहला काम यही है कि वो दर्शकों का मनोरंजन करना चाहते हैं और मुकाबले नहीं जीतना चाहते हैं तो उन्हें सर्कस में होना चाहिए।

Geoffrey Boycott and Ben Stokes. (Image Source: Getty Images)
Geoffrey Boycott and Ben Stokes. (Image Source: Getty Images)

एशेज 2023 के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इंग्लैंड की हार के बाद पूर्व खिलाड़ी ज्योफ्री बॉयकॉट ने टीम के ‘Bazball’ तकनीक की जमकर आलोचना की है। ज्योफ्री बॉयकॉट की मानें तो अगर इंग्लैंड का पहला काम यही है कि वो दर्शकों का मनोरंजन करना चाहते हैं और मुकाबले नहीं जीतना चाहते हैं तो उन्हें सर्कस में होना चाहिए।

जबसे बेन स्टोक्स को इंग्लैंड टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है और टीम के मुख्य कोच के रूप में ब्रैंडन मैकुलम को पद दिया गया है तबसे इंग्लैंड टेस्ट टीम ने ‘Bazball’ तकनीक से क्रिकेट खेलना शुरू किया है और वो काफी सफल भी रहे हैं। उन्होंने पिछले 14 मुकाबलों में 11 में जीत दर्ज की है और सिर्फ तीन में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

तमाम लोग इस बात से काफी हैरान थे कि पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी को आठ विकेट पर 393 रन पर घोषित कर दिया। बेन स्टोक्स के इस फैसले ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया। उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ और इंग्लैंड पहला टेस्ट हार गई।

ओली रॉबिंसन के विसडम कॉलम के मुताबिक ब्रैंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को मुकाबले के बाद कहा था कि उनके मुताबिक टीम ने यह मैच जीता है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को उन्होंने बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया था और दर्शकों को उन्होंने काफी एंटरटेन किया। ज्योफ्री बॉयकॉट को यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने इसको लेकर अपना पक्ष रखा।

आप दर्शकों को जीतकर क्यों नहीं एंटरटेन कर सकते हैं: ज्योफ्री बॉयकॉट

ज्योफ्री बॉयकॉट ने कहा कि, ‘मुझे यह क्रिकेट पसंद आया, इस मैच में सभी दर्शक हर पल काफी गंभीर दिख रहे थे। इंग्लैंड ने हर सेशन जीता लेकिन मैच वो हार गई। उनको अगले टेस्ट में इस चीज को लेकर काफी चीजों के बारे में पता चल गया होगा। इंग्लैंड यह भूल गई कि उनका पहला लक्ष्य मैच को जीतना है और उसके बाद दर्शकों का मनोरंजन करना।

सवाल ये है कि आखिर दर्शकों को जीतकर क्यों नहीं एंटरटेन किया जा सकता। जब आप मुकाबले में आगे होते हैं तब आप सोचना बंद कर देते हैं और इंग्लैंड के साथ भी वैसा ही हुआ। मुझे पता है कि लोग इंग्लैंड में क्या कहेंगे लेकिन एशेज सीरीज को जीतना सबसे ज्यादा जरूरी है।’

close whatsapp