कॉलिन एकरमैन की अर्धशतकीय पारी गई बेकार, बांग्लादेश ने जीत के साथ किया अभियान का आगाज
बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने 4 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट झटके।
अद्यतन - Oct 24, 2022 1:57 pm

आज यानी 24 अक्टूबर को होबार्ट में टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का 17वां मुकाबला बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 9 रन से मात दी। इसी के साथ बांग्लादेश के ग्रुप 12 स्टेज की शुरुआत जीत से हुई है। मुकाबले की बात की जाए तो नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
बांग्लादेश ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन बनाए। टीम की ओर से अफिफ हुसैन ने 27 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज नजमुल हसन शांतो ने 20 गेंदों में चार चौके की मदद से 25 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा मोसाद्देक हुसैन ने 20* रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज नुरुल हसन ने भी 13 रन का अहम योगदान दिया।
नीदरलैंड की ओर से बस डी लीडे और पॉल वैन मीकेरेन ने 2-2 विकेट झटके। उनके अलावा फ्रेड क्लासन, टिम प्रिंगल, लोगन वैन बीक और शारीज अहमद ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
135 रन पर सिमटी नीदरलैंड की पारी
145 रन का पीछा करने उतरी नीदरलैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह पारी की पहली गेंद पर ही अपना विकेट गंवा बैठे। यही नहीं बस डी लीडे भी गोल्डन डक बनाकर चलते बने। पहले ओवर की शुरुआती 2 गेंदों में 2 विकेट गिरने की वजह से नीदरलैंड पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई। टीम की ओर से कॉलिन एकरमैन ने 48 गेंदों में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।
उनके अलावा पॉल वैन मीकेरेन ने 24* रन की बहुमूल्य पारी खेली। टीम के कप्तान और विकेटकीपर स्कॉट एडवर्ड्स ने 16 रन बनाए। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने 4 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि हसन महमूद ने 4 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
इन दोनों के अलावा कप्तान शाकिब अल हसन और सौम्य सरकार ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट हो गई। तस्कीन अहमद को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।
मैच के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
Alhamdulillah
After 15 long years, the T-20 World Cup main stage win today ✌️Congratulations Bangladesh Cricket Team 🇧🇩
Congratulations Speed Star Taskin Ahmed ❤️ 🔥Shakib's losing streak of 15 years has ended 💚✌️ pic.twitter.com/0RisQm9iBP
— Muhammad Meheran Siam 🇧🇩 (@Meheran20) October 24, 2022
Congratulations Bangladesh Cricket Team
— Saiful Islam Faisal (@saiful6898) October 24, 2022
Thanks Bangladesh Cricket Team's
For Win Farst Match In T20i world cup .— abdur rahman (@rahman9399) October 24, 2022
Congratulations Bangladesh Cricket team.❤️❤️ pic.twitter.com/NsoT1ua09g
— Firoz (@FirozurRahman13) October 24, 2022
Congratulations Bangladesh cricket team 🇧🇩🇧🇩🇧🇩
— Enamul Haq Sajib (@enamulhaqsajib) October 24, 2022
অভিনন্দন.!🥰
বাংলাদেশ ক্রিকেট দল.!🥰
আজকের বাঘের গর্জন ছিলো অস্ট্রেলিয়াতে!🐅
নেদারল্যান্ডের বিপক্ষে ৯ রানের কষ্টার্জিত জয়✌️💪#T20WorldCup22 #BangladeshCricketTeam pic.twitter.com/x5DUMqFYzD— A.R.HridoY (@A_R_HridoY) October 24, 2022
A fiery spell of 4/25 🔥
Taskin Ahmed is the @aramco POTM.#T20WorldCup | #BANvNED pic.twitter.com/32AvLUEbrh
— ICC (@ICC) October 24, 2022
Bangladesh register their first ever win in the second round of T20 World Cups (that is Super 8s, Super 10s or Super 12s). Taskin Ahmed was top-class taking 4 wickets for the first time in his T20I career. #T20WorldCup
— Mazher Arshad (@MazherArshad) October 24, 2022
Taskin Ahmed towers over a Netherlands side who came within touching distance, Bangladesh begin with a win #BANvNED | #T20WorldCup
👉 https://t.co/gYRcgomR2P pic.twitter.com/GZYUtUpSWs
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) October 24, 2022
ICC Men's T20 World Cup 2022: Super 12
Bangladesh vs Netherlands : Man of the Match – Taskin Ahmed #BCB | #Cricket | #T20WorldCup | #BANvNL pic.twitter.com/0zLl7bMWES
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) October 24, 2022
Taskin Ahmed was awarded the player of the match for his exceptional bowling against Netherlands.
#BANvsNED #T20WorldCup2022 #CricTracker #TaskinAhmed pic.twitter.com/RrssW7adkg— CricTracker (@Cricketracker) October 24, 2022