सुनील गावस्कर तो अब एक-एक करके पाकिस्तान टीम की खामियां बता रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

सुनील गावस्कर तो अब एक-एक करके पाकिस्तान टीम की खामियां बता रहे हैं

टी-20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान को अभी तक हर मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

Sunil Gavaskar & Pakistan Team (Photo Source: Twitter)
Sunil Gavaskar & Pakistan Team (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया में जारी ICC T20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर 12 राउंड में दो मुकाबले हारने के बाद बाबर एंड कंपनी टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है। 23 अक्टूबर को टीम को भारत के खिलाफ पहले ही मुकाबले में हार झेलनी पड़ी तो वहीं 27 अक्टूबर को मैन इन ग्रीन को जिम्बाब्वे ने एक रन से हरा दिया।

इन 2 हार के बाद लगभग पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। इसके बाद प्रशंसकों समेत कई पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट जगत के लोगों ने पाकिस्तानी टीम के मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं। और अब इसी को लेकर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और 1983 विश्व कप विजेता खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने मोहम्मद वसीम जूनियर को न खिलाने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

सुनील गावस्कर ने दिया पाकिस्तान टीम को लेकर बड़ा बयान

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और दिग्गज सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। गावस्कर ने कहा कि, उनके पास स्थिर मिडिल ऑर्डर नहीं हैं। पहले खेले गए टी-20 मैचों में फखर जमान नंबर 3 या 4 पर खेले लेकिन इस समय वह मात्र टीम को हिस्सा हैं, प्लेइंग इलेवन का नहीं। शान मसूद भी टीम में है, हालांकि वह रन बना रहा है। मुझे लगता है कि टीम चयन अच्छा नहीं है।

इसके अलावा गावस्कर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में अगर उनके पास एक और तेज गेंदबाज होना चाहिए था, जैसे मोहम्मद वसीम जूनियर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था। साथ ही उन्होंने कुछ अच्छे शॉट भी खेले, उसके पास वह टैलेंट है। लेकिन उसे टीम इंडिया के खिलाफ नहीं खिलाया गया।

इसके बाद गावस्कर ने मोहम्मद वसीम जूनियर को लेकर कहा कि उनके पास तो हार्दिक पांड्या जैसा खिलाड़ी है। हालांकि अभी भी वह नया है लेकिन मैं सिर्फ यह राय दे रहा हूं कि वह बड़े शॉट्स खेलने के अलावा आपको कुछ ओवर भी दे सकता है। लेकिन उसे भारत के खिलाफ नहीं खिलाया गया।

पाकिस्तान ने वहां दो स्पिनर खिलाए जो सिडनी के लिए ठीक है लेकिन लेकिन अन्य मैदानों के लिए आपको एक ऐसे खिलाड़ी की आवश्यकता होती है जो आपको 3-4 ओवर दे सके और अंतिम कुछ ओवरों में 20-30 रन बना सके। जैसा कि मोहम्मद वसीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

आपको बता दें कि मोहम्मद वसीम जूनियर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 24 रन देकर चार विकेट लेने के अलावा 12 रन भी बनाए थे, और अपनी टीम को जीत के करीब ले गए थे। इसी को लेकर गावस्कर को लगता है कि पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट, टीम का सिलेक्शन ठीक तरीके से नहीं कर रहा है।

close whatsapp