गेंदबाजी करने को लेकर हार्दिक पांड्या कुछ भी बयान दिए जा रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

गेंदबाजी करने को लेकर हार्दिक पांड्या कुछ भी बयान दिए जा रहे हैं

मैं आगे गेंदबाजी करूंगा या नहीं ये सभी के लिए सरप्राइज होगा-हार्दिक।

Hardik Pandya. (Photo Source: Twitter/BCCI)
Hardik Pandya. (Photo Source: Twitter/BCCI)

एक समय ऐसा आ गया था, जब सभी के मन में सवाल था कि हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करेंगे या नहीं। ये सवाल एक तरह का नेशनल इश्यू बन गया था, टी-20 वर्ल्ड कप में टीम के प्रदर्शन से ज्यादा बातें हार्दिक की गेंदबाजी की हो रही थी। वहीं हार्दिक आखिरी बार टीम इंडिया के साथ इसी टी-20 वर्ल्ड कप में दिखे थे, उसके बाद से वो अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी गेंदबाजी को लेकर एक हैरान कर देने वाला बयान दिया है।

गेंदबाजी के मामले में खुलकर बात नहीं कर रहे हार्दिक

हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया में गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर जगह बनाई थी, काफी समय तक उन्होंने अपना ये रोल जारी भी रखा। लेकिन बाद में पीठ में लगी चोट ने इस खिलाड़ी के लिए सब कुछ खराब कर दिया और पांड्या काफी समय तक गेंदबाजी नहीं कर पाए। लेकिन अब वो हर बयान में गेंदबाजी में वापसी करने के दावे करते हैं और टीम इंडिया में वापसी करने का दम भरते हैं।

*मैं आगे गेंदबाजी करूंगा या नहीं ये सभी के लिए सरप्राइज होगा-हार्दिक।
*हार्दिक ने कहा कि वो टीम के लिए गेंद और बल्ले से कमाल करना चाहते हैं।
*आलोचना पर ध्यान ना देकर मैं अपने खेल पर फोकस कर रहा हूं- पांड्या।
*हार्दिक पांड्या के मुताबिक वो आगे भी ऑलराउंडर की भूमिका निभाना चाहेंगे।

टी-20 वर्ल्ड कप पर है हार्दिक का फोकस

हाल ही में हार्दिक ने अपनी वापसी पर बात करते हुए बयान दिया था, जिसमें उन्होंने आईपीएल 2022 को अहम बताया था। हार्दिक ने कहा था कि उनका पूरा फोकस टी-20 वर्ल्ड कप पर है और वो आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन के बदौलत टीम इंडिया में जगह बनाना चाहते हैं। वहीं इस बार हार्दिक आपको नई टीम यानी की अहमदाबाद की कप्तानी करते हुए भी नजर आएंगे, साथ ही टीम ने राशिद खान और शुभमन गिल को भी अपने साथ जोड़ लिया है।

close whatsapp