विराट के होटल रूम में हुई घुसपैठ, कोहली गुस्से से हो रखे हैं लाल-पीले - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट के होटल रूम में हुई घुसपैठ, कोहली गुस्से से हो रखे हैं लाल-पीले

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं आज काफी ज्यादा गुस्सा।

Image Credit- Instagram
Image Credit- Instagram

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां कोहली ने इस पोस्ट के जरिए अपने फैन्स के साथ एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो को देखने के बाद एक बार तो आपको भी गुस्सा आ जाएगा। साथ ही इस पोस्ट से अब खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

विराट कोहली ने होटल रूम का वीडियो क्यों किया शेयर?

जी हां, टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां ये वीडियो कोहली के होटल रूम का है और इस वीडियो के साथ-साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा है वो आपको काफी ज्यादा ही हैरान कर देगा।

विराट कोहली के होटल रूम में ऐसे कौन घुस गया?

*टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं आज काफी ज्यादा गुस्सा।
*कोहली ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर,होटल रूम का है वीडियो।
*विराट ने बताया कि- मैं जब रूम में नहीं था, तब वहां कोई घुस गया और वीडियो बनाया।
*साथ ही कोहली ने लिखा कि ये मेरी गोपनीयता के साथ बहुत बड़ा मजाक है

होटल रूम का ये वीडियो किया विराट कोहली ने शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

कल के मैच में कोहली रहे थे फ्लॉप

कल टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला था और इस मैच को रोहित शर्मा की टीम हार गई थी, दूसरी ओर अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे विराट कोहली सहित टीम के सभी प्रमुख बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे थे।

मैच के बाद विराट ने ये पोस्ट किया था शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

close whatsapp