विराट कोहली की वो 5 पारियां जिनको लोग जिंदगी भर याद रखेंगे
विराट कोहली ने अभी तक 477 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 24,350 रन जड़े हैं।
अद्यतन - नवम्बर 6, 2022 3:34 अपराह्न

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 2008 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और तब से उन्होंने अपनी टीम के लिए कई मुकाबलों में बेहतरीन पारियां खेली हैं। ऐसे कई मुकाबले हैं जिसमें उन्होंने अकेले अपने दम पर भारत को जीत दिलाई है।
बता दें, विराट कोहली ने अभी तक 477 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 24,350 रन जड़े हैं। विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे मजबूत पहलू हैं। चाहे कोई भी सीरीज हो या बड़ा टूर्नामेंट विराट कोहली के बल्ले से हमेशा रन निकले हैं। 2008 के बाद से शायद ही कोई ऐसा बड़ा टूर्नामेंट होगा जिसमें कोहली ने प्रतिभाग ना किया हो।
आज हम आपको विराट कोहली की ऐसी पांच पारियों के बारे में बताते हैं जिसमें उन्होंने विरोधी टीम को परेशान करके रख दिया था। ये रही वो 5 यादगार पारी जिनको आज भी कोई क्रिकेट प्रशंसक नहीं भूला है।
5- 2012 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 148 गेंदों में 183* रन

मीरपुर में खेले गए 2012 एशिया कप के पांचवें मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में 329 रन बनाए। टीम की ओर से मोहम्मद हफीज ने 113 गेंदों में 105 रन की पारी खेली। उनके अलावा नासिर जमशेद ने 104 गेंदों में 112 रन बनाए।
जवाब में भारत ने पहले ही ओवर में गौतम गंभीर को खो दिया। 330 रन का लक्ष्य पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी के सामने बनाना इतना आसान नहीं था लेकिन विराट कोहली ने क्रीज पर उतरते ही चौके और छक्कों की बरसात कर दी।
विराट कोहली ने 138 गेंदों में 183 रन की शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत में पाकिस्तान के ऊपर जीत दर्ज की। कोहली को उनकी इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।