विराट कोहली की वो 5 पारियां जिनको लोग जिंदगी भर याद रखेंगे - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली की वो 5 पारियां जिनको लोग जिंदगी भर याद रखेंगे

विराट कोहली ने अभी तक 477 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 24,350 रन जड़े हैं।

4- कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज 2012 में श्रीलंका के खिलाफ 86 गेंदों में 133 रन की शानदार नाबाद पारी

virat kohli (pic source-twitter)
virat kohli (pic source-twitter)

फरवरी 2012 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज का अपना फाइनल मुकाबला होबार्ट में खेला। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 320 रन बनाए। इस मैच में कुमार संगकारा ने 87 गेंदों में 105 रन बनाए जबकि टी. दिलशान ने 165 गेंदों में 160* रन की बेहतरीन पारी खेली।

श्रीलंका का नेट रन रेट उस समय भारत से बेहतर था और इसी वजह से अगर भारत को त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पहुंचना था तो उन्हें इस लक्ष्य को 40 ओवर के भीतर ही बनाना था। काफी तगड़ा मुकाबला था और किसी ना किसी खिलाड़ी को आक्रामक पारी खेलनी थी।

भारत ने अपने दो बेहतरीन बल्लेबाजों को 86 रन पर गंवा दिया। यह दो शानदार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर थे। इन दो विकेटों के जल्द गिरने के बाद तमाम लोगों को लगा कि अब भारतीय टीम इस मैच को अपने नाम नहीं कर पाएगी लेकिन विराट कोहली ने 86 गेंदों में 133* रन की धुआंधार पारी खेल भारत को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी इस पारी में 16 चौके और दो छक्के जड़े।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp