विराट कोहली की वो 5 पारियां जिनको लोग जिंदगी भर याद रखेंगे - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली की वो 5 पारियां जिनको लोग जिंदगी भर याद रखेंगे

विराट कोहली ने अभी तक 477 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 24,350 रन जड़े हैं।

3- टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 51 गेंदों में 82* रन की धुआंधार पारी

Virat Kohli
Virat Kohli. (Photo Source: Twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबला मोहाली में खेला। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 160 रन बनाए। टीम की ओर से एरोन फिंच ने 34 गेंदों में 43 रन की पारी खेली।

जवाब में भारत ने 8 ओवर के भीतर 49 रन में अपने तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि विराट कोहली ने एक छोर को संभाला और तेजी से रन बनाते रहे। उन्होंने इस मैच में 51 गेंदों में 82* रन की बहुमूल्य पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और तेजी से रन बनाते रहे। तमाम लोगों ने कोहली की इस पारी की जमकर तारीफ की। उनकी इस पारी की वजह से भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp