विराट कोहली की वो 5 पारियां जिनको लोग जिंदगी भर याद रखेंगे
विराट कोहली ने अभी तक 477 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 24,350 रन जड़े हैं।
अद्यतन - नवम्बर 6, 2022 3:34 अपराह्न
2- इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में एजबेस्टन में 225 गेंदों में 149 रन की बहुमूल्य पारी

2018 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन में खेला। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 287 रन बनाए। जो रूट ने 156 गेंदों में 80 और जॉनी बेयरस्टो ने 88 गेंदों में 70 रन की पारी खेली।
इंडिया की शुरुआत काफी अच्छी रही। उन्होंने बिना विकेट गंवाए 50 रन बना लिए लेकिन इसके तुरंत बाद उनके 3 विकेट मात्र 9 रन पर गिर कर। विराट कोहली अजिंक्य रहाणे के साथ क्रीज पर मौजूद थे। इससे पहले वाले इंग्लैंड दौरे में विराट कोहली पड़ा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे। उन्होंने 5 टेस्ट में मात्र 134 रन बनाए थे।
हालांकि इस मैच में विराट कोहली ने पहली पारी में 225 गेंदों में 149 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 22 चौके और एक छक्का जड़ा।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो