विराट कोहली की वो 5 पारियां जिनको लोग जिंदगी भर याद रखेंगे
विराट कोहली ने अभी तक 477 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 24,350 रन जड़े हैं।
अद्यतन - नवम्बर 6, 2022 3:34 अपराह्न
1- टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत ने अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला गया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 149 रन बनाए, शान मसूद और इफ्तिखार अहमद ने अर्धशतक जड़ा।
160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के 4 विकेट मात्र 31 रन पर गिर गए। पाकिस्तान की घातक गेंदबाजी के सामने कोई भी भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं सका। हालांकि विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने पांचवे विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी की।
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों में 82 रन की शानदार नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने हारिस राउफ को एक शानदार छक्का जड़ा जिसको लोग कभी नहीं भूल पाएंगे।
Previous
Page 5 / 5
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो