पत्नी देविशा के बर्थडे पर सूर्या का 'लव नोट', शेयर की एक स्पेशल फोटो - क्रिकट्रैकर हिंदी

पत्नी देविशा के बर्थडे पर सूर्या का ‘लव नोट’, शेयर की एक स्पेशल फोटो

हाल ही में समाप्त हुए टी-20 वर्ल्ड कप में सूर्या का फॉर्म शानदार रहा था।

Suryakumar Yadav and Devisha
Suryakumar Yadav and Devisha. (Photo Source: Instagram)

17 नवंबर को भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी का जन्मदिन होता है। अक्सर यह देखा जाता है कि सूर्यकुमार यादव अपनी कामयाबी के पीछे देविशा शेट्टी का नाम लेते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों लोग एक दूसरे के साथ कई तस्वीरें अपलोड करते हैं। हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बहुत ही शानदार तरीके से उन्हें विश किया।

सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में अपनी और अपनी पत्नी देविशा शेट्टी की तस्वीर साझा की। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘ जन्मदिन मुबारक हो मेरी सुंदर पत्नी। मेरे ब्रह्मांड का केंद्र, मेरी सभी समस्याओं का समाधान करने वाली। वो जो मुझे प्रेरित, केंद्रित और जमीन पर रखती है। मुझे वाकई नहीं पता कि मैं तुम्हारे बिना क्या करता। यहां सबसे बड़े आशीर्वाद को सेलिब्रेट कर रहा हूं, जो मेरे रास्ते में भेजा गया था।” सूर्या का दिल छू लेने वाला पोस्ट सभी को खूब पसंद आ रहा है।

यहां देखिए सूर्यकुमार यादव का वो पोस्ट

बता दें, सूर्यकुमार यादव इस समय न्यूजीलैंड में है और वहां वो मेजबान टीम के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी-20 और तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलने गए हैं।

पहला टी-20 बारिश की वजह से धुला

इस जोड़े की पहली मुलाकात 2012 में अपने कॉलेज के दिनों के दौरान हुई थी और दोनों ने 7 जुलाई 2016 को एक भव्य समारोह में शादी कर ली। इस शादी में कई प्रसिद्ध हस्तियों ने भाग लिया।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सूर्यकुमार यादव ने काफी शानदार प्रदर्शन किया जिसकी वजह से भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। उन्होंने कुल 6 मुकाबलों में 189.68 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी के तमाम लोग प्रशंसक हैं। हाल ही में इस भारतीय बल्लेबाज की तारीफ वकार यूनुस, मिस्बाह- उल-हक और वसीम अकरम ने भी की। आज यानी 18 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाना था लेकिन बारिश की वजह से यह मैच पूरी तरह से धुल गया। अब दूसरा टी-20 मैच 20 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें इस टी-20 को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

close whatsapp