भाई वाह! कप्तान हार्दिक पांड्या की चापलूसी शुरू कर दी खिलाड़ियों ने!
न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या हैं इस बार कप्तान।
अद्यतन - Nov 19, 2022 3:29 pm

इस समय टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या है और वो टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, वहीं अब सभी को दूसरे मैचा का इंतजार है। लेकिन इस बीच हार्दिक की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
कप्तान हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने की आ रही है रिपोर्ट
जी हां, टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को रातों-रात निकल दिया गया, जिसके बाद मीडिया में कुछ रिपोर्ट्स आई हैं। जिसके मुताबिक BCCI टी20 प्रारूप के लिए टीम इंडिया का कप्तान हार्दिक पांड्या को बना सकती है, वहीं टेस्ट-वनडे के कप्तान रोहित ही रहेंगे।
कप्तान हार्दिक पांड्या के आगे-पीछे घूम रहे हैं सभी खिलाड़ी!
*न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या हैं इस बार कप्तान।
*अगले मैच के लिए Tauranga पहुंच गए हैं टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी।
*इस दौरान सभी जूनियर खिलाड़ी दिखे हार्दिक के आस-पास मंडराते हुए।
*टीम इंडिया में बढ़ रहा है हार्दिक का कद, अगले टी20 कप्तान भी हो सकते हैं।
ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है कप्तान हार्दिक पांड्या की
Tauranga पहुंची टीम इंडिया का हुआ शानदार स्वागत
दोनों टीमों के बीच अब कब होगा अगला मैच?
पहला टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसके बाद दूसरा टी-20 मैच कल यानी की 20 तारीख के दिन खेला जाएगा। वहीं इस मैच के लिए टीम इंडिया Tauranga पहुंच गई है और इसकी कुछ तस्वीर सोशल मीडिया पर भी सामने आई है।