लो कर लो बात! अनुष्का का इतना डर है कि, ‘किचन किंग’ बनने के लिए भी तैयार हैं विराट
तस्वीर में देखा जा सकता है कि विराट कोहली के एक हाथ में प्लेट है और दूसरे में खाने की कुछ चीज है।
अद्यतन - Nov 22, 2022 6:04 pm

भारतीय टीम ने आज यानी 22 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मुकाबलों की टी-20 सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया। बता दें, इस टी-20 सीरीज का पहला और आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया। बता दें, न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को आराम दिया गया है।
हाल ही में संपन्न हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में इस खिलाड़ी ने शानदार बल्लेबाजी की थी और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी की वजह से भारत ने इस मुकाबले को अपने नाम किया था।
फिलहाल विराट कोहली अपने घर में है लेकिन अभी भी उनको पूरी तरह से आराम करते हुए नहीं देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों अपने घर के किचन में है और वहां कोहली घर का काम कर रहे हैं।
पिंकविला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में साझा की ये तस्वीर
पिंकविला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर को साझा करते हुए उसके कैप्शन में लिखा कि, ‘जोड़े जो एक साथ खाना बनाते हैं वो एक साथ रहते हैं।’
तस्वीर में देखा जा सकता है कि विराट कोहली के एक हाथ में प्लेट है और दूसरे में खाने की कुछ चीज है। उनके साथ अनुष्का शर्मा भी खड़ी हुई है और दोनों कैमरे की तरफ देखकर हंस रहे हैं।
इस तस्वीर के बाहर आते ही तमाम लोगों ने अपने-अपने तरीके से इस पोस्ट पर कमेंट किया। विराट कोहली को अब बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज में खेलते हुए देखा जाएगा। बता दें, भारत को दिसंबर महीने में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे और दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
तीन वनडे मुकाबले 4, 7 और 10 दिसंबर को शेर ए बांग्ला स्टेडियम, मीरपुर में खेले जाएंगे। पहला टेस्ट मुकाबला दिसंबर 14 से दिसंबर 18 तक खेला जाएगा जबकि दूसरा और आखिरी टेस्ट मुकाबला 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक खेला जाएगा।