AUS vs IND: विराट कोहली ने ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंद को खेलने में फिर कर दी गलती, 36 पर हुए आउट
विराट कोहली मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 36 के स्कोर पर आउट हुए।
अद्यतन - Dec 27, 2024 1:16 pm

AUS vs IND, 4th Test: मेलबर्न टेस्ट टीम इंडिया के हाथ से फिसलता हुआ नजर आ रहा है। मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में बल्ले से शानदार खेल दिखाते हुए 474 रन बनाए। टीम इंडिया ने दूसरे दिन के अंत तक पांच बड़े विकेट गंवा दिए हैं। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अच्छे लय में नजर आ रहे थे, लेकिन फिर से ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंद पर विकेट गंवा बैठे।
ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंद ने फिर किया विराट कोहली को परेशान
भारत की पहली पारी का 43वां ओवर स्कॉट बोलैंड ने डाला था और पहली ही गेंद पर विराट कोहली विकेट गंवा बैठे। बोलैंड ने अच्छी गेंद डाली थी, कोहली डिफेंस करना चाहते थे लेकिन आउटसाइड एज लगा और विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की।
आउट होने के बाद कोहली काफी ज्यादा निराश थे, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि वह मैदान से बाहर नहीं जाना चाहते हैं, लेकिन अंत में उन्हें जाना ही पड़ा। पहली पारी में विराट कोहली ने 86 गेंदों में चार चौकों की मदद से 36 रन की पारी खेली।
All the hard work ends in despair for Virat Kohli as he nicks one outside the off-stump.
📸: Disney + Hotstar pic.twitter.com/3GvKin7yXg
— CricTracker (@Cricketracker) December 27, 2024
रन आउट हुए यशस्वी जायसवाल
युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मेलबर्न में शतक के मूड में नजर आ रहे थे, लेकिन रन आउट हो गए। 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी सिंगल लेने के लिए भागे। विराट कोहली ने उन्हें मना किया लेकिन तब तक देर हो गई थी। पैट कमिंस ने गेंद को थ्रो किया, लेकिन टारगेट को मिस कर गए। विकेटकीपर एलेक्स कैरी फिर गेंद के करीब गए उसे उठाया और बेल्स गिरा दिए। जायसवाल ने 118 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 82 रन की पारी खेली।
Sanjay Manjrekar On Yashasvi Jaiswal Run Out: Virat Kohli Should Sacrifice His Wicket It Was Clearly Virat Kohli Fault Because Yashasvi Jaiswal Was Scoring Runs And Virat Kohli Was Out Of Touch 🤔..#YashasviJaiswal#INDvsAUS #ViratKohli
— Harsh 17 (@harsh03443) December 27, 2024
दूसरे दिन के अंत तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत (6*) और रवींद्र जडेजा (4*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।