IPL 2023: इन 5 खिलाड़ियों में से कोई एक हो सकता है SRH का अगला कप्तान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: इन 5 खिलाड़ियों में से कोई एक हो सकता है SRH का अगला कप्तान

IPL 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने केन विलियमसन को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है।

Aiden Markram, Abhishek Sharma and Jason Holder (Pic Source-Twitter)
Aiden Markram, Abhishek Sharma and Jason Holder (Pic Source-Twitter)

IPL 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने केन विलियमसन को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है। बता दें, विलियमसन का प्रदर्शन 2022 संस्करण में इतना अच्छा नहीं रहा था जिसकी वजह से उन्हें आगामी सत्र से टीम से बाहर कर दिया गया है।

सिर्फ विलियमसन ही नहीं बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, सीन एबॉट सहित अन्य खिलाड़ियों को भी रिलीज कर दिया गया है। हालांकि अब सवाल यह उठता है कि आगामी सत्र में टीम की कप्तानी कौन करेगा?

बता दें, SRH के पर्स में मिनी ऑक्शन के लिए 42.25 करोड़ रुपए हैं और वो कई बड़े नामों को अपने दल में शामिल कर सकती हैं। हो सकता है कि इन्हीं खिलाड़ियों में वो किसी एक को कप्तान नियुक्त करे।

यह रहे वो 5 नाम जो IPL 2023 में SRH के कप्तान नियुक्त हो सकते हैं:

1- अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma. (Photo Source: IPL/BCCI)
Abhishek Sharma. (Photo Source: IPL/BCCI)

अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद फ्रेंचाइजी के लिए पिछले सत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 14 मुकाबलों में 133.13 के स्ट्राइक रेट से 426 रन बनाए थे। पिछले सत्र में वो हैदराबाद की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

IPL लीग में कई टीमों ने युवा खिलाड़ियों को कप्तान नियुक्त किया है और हैदराबाद फ्रेंचाइजी भी आगामी सत्र में यह फार्मूला अपना सकती है। बता दें, 2016 में टीम ने IPL कप अपने नाम किया था और अगले सत्र को भी वो अपने नाम करना चाहेंगे।

अभिषेक शर्मा अभी काफी युवा खिलाड़ी है लेकिन उनके पास क्रिकेट का काफी अनुभव है। उन्होंने पिछले सत्र में भी टॉप ऑर्डर में कमाल की बल्लेबाजी की थी और 2023 संस्करण में भी वो ऐसा ही करना चाहेंगे। टीम इस बार कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp