IPL 2023: इन 5 खिलाड़ियों में से कोई एक हो सकता है SRH का अगला कप्तान - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: इन 5 खिलाड़ियों में से कोई एक हो सकता है SRH का अगला कप्तान

IPL 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने केन विलियमसन को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है।

2- जेसन होल्डर

Jason Holder. (Photo Source: IPL/BCCI)
Jason Holder. (Photo Source: IPL/BCCI)

जेसन होल्डर ने IPL के 15वें सत्र में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के लिए 12 मुकाबलों में 14 विकेट झटके थे। उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की थी लेकिन इसके बावजूद LSG मैनेजमेंट ने उन्हें आगामी सत्र से पहले रिलीज कर दिया। बता दें, 15वें सत्र से पहले जेसन होल्डर ने SRH के लिए भी खेला हुआ है और हैदराबाद फ्रेंचाइजी उन्हें आगामी सत्र के लिए केन विलियमसन की जगह कप्तान नियुक्त कर सकती है।

बता दें, जेसन होल्डर के पास कप्तानी का भी काफी अनुभव है। उन्होंने काफी लंबे समय तक वेस्टइंडीज टीम की भी कप्तानी की और कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में बारबाडोस टीम की भी कप्तानी की है। उम्मीद लगाई जा सकती है कि आगामी मिनी ऑक्शन में हैदराबाद फ्रेंचाइजी उन्हें जरूर अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी।

होल्डर ने अभी तक IPL में 38 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 8.57 के इकोनामी से 49 विकेट झटके हैं। यही नहीं उन्होंने 123.50 के स्ट्राइक रेट से 247 रन भी बनाए हैं।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp