IPL 2023: इन 5 खिलाड़ियों में से कोई एक हो सकता है SRH का अगला कप्तान - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: इन 5 खिलाड़ियों में से कोई एक हो सकता है SRH का अगला कप्तान

IPL 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने केन विलियमसन को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है।

3- ऐडन मार्करम

Aiden Markram and Romario Shepherd. (Photo Source: IPL/BCCI)
Aiden Markram and Romario Shepherd. (Photo Source: IPL/BCCI)

दक्षिण अफ्रीका के धुआंधार बल्लेबाज ऐडन मार्करम का लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। पिछले सत्र में भी मार्करम ने SRH की ओर से कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 14 मुकाबलों में 139.05 के स्ट्राइक रेट से 381 रन बनाए थे।

ऐडन मार्करम मिडिल आर्डर के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। हालांकि उनके पास कप्तानी का बहुत ही कम अनुभव है। मार्करम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के खिलाफ मैच जिताऊ अर्धशतक जड़ा था।

SRH के तमाम प्रशंसक भी यही चाहेंगे कि मार्करम को आगामी IPL सत्र में टीम का कप्तान नियुक्त किया जाए।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp