IPL 2023: इन 5 खिलाड़ियों में से कोई एक हो सकता है SRH का अगला कप्तान
IPL 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने केन विलियमसन को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है।
अद्यतन - नवम्बर 23, 2022 1:42 अपराह्न
4- भुवनेश्वर कुमार

भारतीय टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पहले भी हैदराबाद की कप्तानी की हुई है और वो आगे भी यह जिम्मेदारी उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। बता दें, भुवनेश्वर फ्रेंचाइजी के साथ काफी लंबे समय से हैं और उन्हें अपने दल के बारे में काफी कुछ पता है।
हालांकि भारतीय गेंदबाज का कप्तानी का रिकॉर्ड IPL में काफी खराब है। उन्होंने 7 मैचों में सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है जबकि 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
भुवनेश्वर कुमार ने टीम की उप कप्तानी भी काफी समय तक की है। अब देखना यह होगा कि भुवनेश्वर कुमार को लेकर फ्रेंचाइजी क्या योजना बनाती है।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो