ऋषभ पंत टीम के लिए बोझ बन गए हैं, अब संजू सैमसन को मौका दें- रीतिंदर सोढ़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत टीम के लिए बोझ बन गए हैं, अब संजू सैमसन को मौका दें- रीतिंदर सोढ़ी

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में बुरी तरह फेल रहे हैं ऋषभ पंत

Reetinder Sodhi, Rishabh Pant and Sanju Samson (Photo Source: Twitter)
Reetinder Sodhi, Rishabh Pant and Sanju Samson (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी रीतिंदर सोढ़ी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब टीम पर बोझ बनता जा रहे हैं। और भारतीय चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को उनकी जगह योग्य विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका देना चाहिए।

गौरतलब है कि संजू सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 टीम में शामिल तो किया गया, लेकिन एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। वह पूरे टी-20 सीरीज के दौरान सिर्फ डगआउट में कुर्सी को गर्म करते रहे। वहीं पंत के बारे में बताए तो वह इस सीरीज में बुरी तरह फेल साबित हुए थे।

बता दें कि पहला टी-20 मुकाबला बारिश की वजह नहीं खेला जा सका और बाकी दो टी-20 मैच में पंत ने क्रमश: 6 और 11 रनों की पारी खेली थी। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया मैनेजमेंट के इस फैसले पर क्रिकेट फैंस ने संजू सैमसन के समर्थन में टीम इंडिया को खूब कोसा था। खैर अब रीतिंदर सोढ़ी ने भी इस बात को माना है कि पंत की जगह सैमसन को मौका मिलना चाहिए।

रीतिंदर सोढ़ी ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इंडिया न्यूज से बातचीत करते हुए भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी रीतिंदर सोढ़ी ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोढ़ी ने कहा कि, वह (ऋषभ पंत) टीम इंडिया के लिए बोझ बनते जा रहे हैं। अगर ऐसा है तो संजू सैमसन को ले आओ।

दिन के अंत में, आपको वह मौका मिला क्योंकि आप विश्व कप या आईसीसी टूर्नामेंटों में हारने और बाहर निकलने का जोखिम नहीं उठा सकते। लेकिन जब आप बहुत अधिक मौके देते हैं, तो परेशानी उत्पन्न होती हैं। नए लोगों को अवसर प्रदान करने का समय आ गया है।

इसके अलावा सोढ़ी ने संजू को लेकर कहा कि, ये तो समय ही बताएगा कि उसे कितने मौके मिलते हैं और कितना समय मिलता है। समय बीत रहा है और उसे अपनी तैयारी मजबूत करनी पड़ेगी। हर चीज की एक सीमा होती है। आप इतने लंबे समय तक एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रह सकते। यदि वह ( ऋषभ पंत) प्रदर्शन नहीं कर रहा है, तो आपको उसे बाहर निकलने का रास्ता दिखाना होगा।

गौरतलब है कि 25 नवंबर शुक्रवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी संजू सैमसन भारतीय टीम का हिस्सा है। अब देखने लायक बात होगी क्या सैमसन को वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिलता है या नहीं?

close whatsapp