रेहान अहमद को लेकर ब्रेंडन मैकुलम का आकलन आपको कर सकता है भ्रमित!
इंग्लैंड क्रिकेट टीम 27 नवंबर को टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंच गई हैं।
अद्यतन - Nov 28, 2022 4:18 pm

इंग्लैंड क्रिकेट टीम 27 नवंबर को 17 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई हैं। बेन स्टोक्स की अगुआई में इंग्लैंड क्रिकेट टीम 1 दिसंबर से रावलपिंडी में शुरू हो रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम से भिड़ेगी।
इस बीच, इंग्लैंड खेमें की ओर से इस सीरीज में सभी की नजरें 18-वर्षीय लेग-स्पिनर रेहान अहमद पर होगी। पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि युवा ऑलराउंडर में आत्मविश्वास की बिलकुल भी कमी है, और यह टेस्ट सीरीज उनके लिए एक शानदार अवसर साबित होगी।
रेहान अहमद के खास क्रिकेटर हैं: ब्रेंडन मैकुलम
ब्रेंडन मैकुलम ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा: “मुझे लगता है कि पाकिस्तान टेस्ट सीरीज रेहान अहमद जैसे क्रिकेटर के लिए एक शानदार अवसर है। मुझे उसमे काफी आत्मविश्वास नजर आता है। वह अभी सिर्फ 18 साल का है, और इंग्लैंड के साथ पाकिस्तान के दौरे पर है, इसलिए यहां उसके लिए कुछ वास्तविक अवसर हैं।
हालांकि, इन अवसरों के साथ ही उसके रास्ते में कुछ चुनौतियां भी होंगी, लेकिन इन्हे संभालना हमारा काम है। हम जानते हैं कि रेहान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है। वह अभी इस स्तर के लिए पूरी तैयार होने से बहुत दूर है, लेकिन उसके पास कुछ ऐसा है, जो बहुत खास है।”
यहां देखिए पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड –
इंग्लैंड स्क्वॉड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फोक्स, विल जैक, कीटन जेनिंग्स, जैक लीच, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड, रेहान अहमद।
पाकिस्तान स्क्वॉड: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उप-कप्तान और विकेटकीपर), सरफराज अहमद (विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, अजहर अली, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, इमाम-उल-हक, मोहम्मद अली, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, नौमन अली, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शान मसूद, जाहिद महमूद।
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल –
पहला टेस्ट: रावलपिंडी – 1-5 दिसंबर
दूसरा टेस्ट: मुल्तान- 9-14 दिसंबर
तीसरा टेस्ट: कराची – 18-22 दिसंबर