सोशल मीडिया भर चुका है अब #JusticeForSanjuSamson से
संजू सैमसन ने अभी तक भारत के लिए 11 वनडे मुकाबलों में 66 के औसत और 104.76 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक भी मौजूद है।
अद्यतन - Nov 30, 2022 11:52 am

न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस समय क्राइस्टचर्च में तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। बता दें, मेजबान न्यूजीलैंड इस समय तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है और अगर वो इस मैच को जीत जाती है तो वो वनडे सीरीज अपने नाम कर लेगी।
तीसरे वनडे की बात की जाए तो मेजबान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 219 रन बनाए हैं और मेजबान को इस मैच को जीतने के लिए 220 रन की आवश्यकता है। प्लेइंग XI में बदलाव की बात की जाए तो न्यूजीलैंड ने माइकल ब्रेसवेल की जगह एडम मिल्ने को जगह दी है, जबकि भारत ने अपने प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि तमाम लोग इस बात से काफी दुखी है कि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को एक बार फिर प्लेइंग XI मौका नहीं मिला।
बता दें, संजू सैमसन ने अभी तक जितने भी मुकाबले भारत की ओर से खेले हैं उसमें उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है। हालांकि मैनेजमेंट ने उन्हें प्लेइंग XI में बहुत ही कम मौके दिए हैं। तमाम लोगों को उम्मीद थी कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को तीसरे और अंतिम वनडे मैच में मौका दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एक बार फिर उनकी जगह ऋषभ पंत को प्लेइंग XI में शामिल किया गया और वो एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
पहले वनडे मैच में संजू सैमसन ने 36 रन की बहुमूल्य पारी खेली थी
बता दें, इस दौरे में तीन टी-20 और तीन वनडे मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 3 मुकाबलों की टी-20 सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था। हालांकि संजू सैमसन को इस टी-20 सीरीज में एक भी मुकाबला खेलने को नहीं मिला था। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में मौका मिला जिसमें उन्होंने 38 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 36 रन बनाए। ऐसी बल्लेबाजी के बावजूद उन्हें दूसरे और तीसरे वनडे मुकाबले से बाहर कर दिया गया।
ऋषभ पंत ने पहले वनडे में मात्र 15 रन की पारी खेली थी। दूसरा वनडे बारिश की वजह से रद्द हो गया था। तीसरे वनडे में ऋषभ पंत 10 रन बनाकर आउट हो गए। लगातार पंत लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में फेल हो रहे हैं लेकिन उसके बावजूद मैनेजमेंट उन्हें मौके दिए जा रहा है। तमाम लोग इस बात से काफी गुस्सा है कि आखिर जिसको मौका मिलना चाहिए वो बेंच पर बैठा हुआ है और जो खिलाड़ी लगातार फेल हो रहा है उसको और मौके दिए जा रहे हैं।
संजू सैमसन ने अभी तक भारत के लिए 11 वनडे मुकाबलों में 66 के औसत और 104.76 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक भी मौजूद है।
संजू सैमसन को तीसरे वनडे मुकाबले में प्लेइंग XI में जगह ना मिलने को लेकर लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:
This is horrible team selection! How can you keep someone like Sanju Samson out of the game for long??#SanjuSamson #wewantsanju #WeWantSanju #JusticeForSanjuSamson pic.twitter.com/wSuxis7aF9
— Tycoon World (@TheTycoonWorld) November 30, 2022
Rishabh Pant in the Indian team.#RishabhPant #SanjuSamson pic.twitter.com/O77nffDuGl
— RJ (@rj_386) November 25, 2022
"𝗪𝗘 ❤️ 𝗦𝗔𝗡𝗝𝗨" banners from Christchurch, New Zealand👌@SanjuSamsonFP | #SanjuSamson@IamSanjuSamson @rajasthanroyals pic.twitter.com/pW4peKXSam
— Sanju Samson Fans Page (@SanjuSamsonFP) November 30, 2022
In a similar situation in the first ODI #SanjuSamson saved India!!! Now you know the value of that Innings #JusticeForSanjuSamson & #SaveIndianCricket#LetHoodaBowlButWhereisTheRuns?!
— SAHEED PUTHAN PURAYIL (@saheedpp) November 30, 2022
#JusticeForSanjuSamson #NoSanjuNoCricket #Casteist_BCCI #BCCI #SanjuSamson #Rishabpant #INDvsNZ (edited picture 🖼) pic.twitter.com/63y2Yxkq1K
— VK (@umpirescal) November 30, 2022
— Rohit Tepan (@tepan_rohit) November 30, 2022
— yovan (@07Yovaniasvs) November 30, 2022
Why are you not giving a chance to Sanju, is the same thing happening in cricket as in Bollywood If you want to feed the player of your own choice then why don't you stop this game 😡😡😡😡😡#SanjuSamson #JusticeForSanjuSamson pic.twitter.com/TB1siM6JkD
— vikash Kumar Kashyap (@vikash_kumar31) November 30, 2022
#JusticeForSanjuSamson #SanjuSamson pic.twitter.com/AwH3siZDEj
— Vikas Bishnoi (@cricgramm) November 30, 2022
Hello BCCi, Soon Indians will stop watching cricket if you will do the politics which you are doing with Sanju Samson, Best player on Bench and out of form player on Field. We lost most of the tournaments, Decide what to Do… we support equality #JusticeForSanjuSamson
— Lucky singh (@lcksingh522) November 30, 2022
If you're dropping in form players to accommodate out of form players.We deserve to lose.Shame on BCCI for such biased selection and politics into Cricket.#JusticeForSanjuSamson @BCCI @RaviShastriOfc @bhogleharsha @AkashCh01611894 @JayShah @WasimJaffer14 @SDhawan25 @VVSLaxman281
— Renjith Baby (@RenjithBaby2) November 30, 2022
@IamSanjuSamson should retire and migrate to some other cricket boards instead of wasting your talent.#whynotsanjusamson #JusticeForSanjuSamson
— Balu V Thomas (@BaluVThomas) November 30, 2022