AUS vs WI: एन. बोनर हुए रिटायर्ड हर्ट, शामराह ब्रुक्स ने कनकशन विकल्प के रूप में ली की जगह
इस समय पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है।
अद्यतन - दिसम्बर 2, 2022 4:32 अपराह्न

इस समय पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। आज तीसरा दिन संपन्न हुआ और मेजबान ऑस्ट्रेलिया लगभग इस मैच को अपने नाम कर चुकी है।
यहां की परिस्थितियों की बात की जाए तो पिच में काफी उछाल है और बल्लेबाजों को इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज एनक्रूमा बोनर को सर में काफी तेज बाउंसर लगी जिसके बाद वो वहीं पिच पर थोड़ी देर के लिए बैठ गए। यह गेंद कैमरन ग्रीन ने फेंकी थी।
यह घटना वेस्टइंडीज की पारी के 34वें ओवर में घटी। ब्रेथवेट के साथ बोनर बल्लेबाज़ी कर रहे थे। कैमरून ग्रीन अपना पहला ओवर करने आए थे और यहां उन्होंने बल्लेबाज़ को चकित किया। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने एक तेज तर्रार बाउंसर फेंका। यह गेंद 139.5 की गति के साथ फेंकी गई। बल्लेबाज़ इस तेज गेंद को पढ़ नहीं सका और इसी वजह से यह उनके हेलमेट से जा टकराई। एक नज़र देखने पर बोनर ठीक लगे , लेकिन इसके बाद उन्हें रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।
ये रही बोनर के सिर पर लगी बाउंसर गेंद की वीडियो:
UPDATE: Bonner is retiring hurt. Fingers crossed we see him again later #AUSvWI https://t.co/LNBHYBQC11
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 2, 2022
बोनर उस समय 16 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे जब यह हादसा हुआ। उन्हें तुरंत मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। अब बचे हुए मैच के लिए उनकी जगह शामराह ब्रुक्स ने कनकशन विकल्प के रूप में ले ली है। इसका मतलब यह है कि बोनर इस मैच का हिसाब नहीं रहेंगे और उनकी जगह ब्रुक्स को खेलते हुए देखा जाएगा।
बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 598 रन पर 4 विकेट पर घोषित कर दी थी। वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 283 रन बनाए। कप्तान क्रेग ब्राथवेट ने 166 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 64 रन की पारी खेली जबकि युवा बल्लेबाज तेजनारायण चंद्रपॉल ने 79 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से वेस्टइंडीज की पहली पारी में मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने तीन-तीन विकेट झटके। नाथन लियोन ने 2 जबकि जोश हेजलवुड और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 11 ओवर में 1 विकेट खोकर 29 रन बना लिए हैं। अभी ऑस्ट्रेलिया 344 रन से आगे है।