अपनी ड्राइविंग के जरिए युवाओं को गलत संदेश दे रहे हैं शिखर धवन! - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपनी ड्राइविंग के जरिए युवाओं को गलत संदेश दे रहे हैं शिखर धवन!

दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए शिखर धवन को नहीं किया गया टीम इंडिया में शामिल।

Shikhar Dhawan (Photo Source: Instagram)
Shikhar Dhawan (Photo Source: Instagram)

पंजाब किंग्स और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों क्रिकेट से दूर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। गब्बर के नाम से मशशुर शिखर धवन आखिरी बार आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे और वहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली।

एक बार फिर रील्स की वजह से सुर्खियों में आए गब्बर

हालांकि क्रिकेट के साथ साथ शिखर धवन सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए मजेदार रील्स बनाकर साझा करते हैं। इस बीच एक बात फिर वो उन्हीं रील्स के कारण फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।

दरअसल हाल ही में शिखर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील बनाकर साझा की है। इसमें वो काफी तेज रफ्तार से गाड़ी से चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस रील को शेयर करने के साथ ही उन्होंने एक अच्छा कैप्शन भी लिखा।

यहां देखिए शिखर धवन का वो नया रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

आईपीएल 2022 में शिखर धवन नजर आए थे अच्छे फॉर्म में

आईपीएल 2022 में शिखर धवन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने इस सीजन पंजाब किंग्स के लिए 14 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 38.33 की अच्छी औसत और 122.67 की अच्छी स्ट्राइक रेट से 460 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक जड़े थे और इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 88 रन था।

वहीं अगर उनकी टीम पंजाब किंग्स की प्रदर्शन की बात करें, तो इस साल नए कप्तान मयंक अग्रवाल की कप्तानी में भी पंजाब किंग्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 14 लीग मैचों में 7 जीत और 7 हार के साथ पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन भी पॉइंट्स टेबल के छठे स्थान पर रही और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही।

close whatsapp