IND vs AUS 2023: यशस्वी जयसवाल ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास; यह कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय बने - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS 2023: यशस्वी जयसवाल ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास; यह कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय बने

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा T20I मुकाबला 28 नवंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा।

Yashasvi Jaiswal. (Image Source: X)
Yashasvi Jaiswal. (Image Source: X)

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे T20I मैच के पावरप्ले में टीम इंडिया के लिए T20I क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाकर इतिहास रच दिया है।

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे T20I मैच में 25 गेंदों ने नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 53 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम इंडिया की 44 रनों की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Yashasvi Jaiswal ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास

अपनी इस धुआंधार पारी के बदौलत 21-वर्षीय बल्लेबाज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल के बाद T20I क्रिकेट में पावरप्ले में अर्धशतक बनाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के 2023 वनडे वर्ल्ड कप विजेता सीन एबॉट के खिलाफ एक ही ओवर में 24 रन ठोक दिए। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज ने छठे ओवर में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था।

यहां पढ़िए: गौतम गंभीर और वसीम अकरम ने भारतीय और पाकिस्तानी फैंस से की खास अपील

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने 24 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कें लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया था, लेकिन फिर मात्र 3 और रन बनाकर वह आउट हो गए थे। हालांकि, यह बल्लेबाज T20I क्रिकेट के पावरप्ले में अर्धशतक लगाने वाले रोहित शर्मा और केएल राहुल के बाद तीसरे भारतीय हैं, लेकिन उनका 53 रनों का स्कोर किसी भी भारतीय बल्लेबाज के पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर है।

भारत ने T20I क्रिकेट में सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया

सिर्फ इतना ही नहीं, यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की तूफानी बल्लेबाजी के बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मात्र 6 ओवरों में 77 रन बना लिए थे। यह स्कोर टीम इंडिया का घरेलू मैदान में T20I क्रिकेट में सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी है। इससे पहले भारत ने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में 77 रन बनाए थे।

आपको बता दें, सूर्यकुमार यादव की अगवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पांच मैचों की T20I सीरीज के पहले दो मैच जीत कर इस सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। अब इस T20I सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 नवंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?