स्टीव स्मिथ के इस कैच से जेसन होल्डर भी रह गए स्तब्ध, आप भी देखें वीडियो: - क्रिकट्रैकर हिंदी

स्टीव स्मिथ के इस कैच से जेसन होल्डर भी रह गए स्तब्ध, आप भी देखें वीडियो:

पहले टेस्ट मैच के दूसरी पारी के दौरान स्टीव स्मिथ ने जेसन होल्डर का शानदार कैच पकड़ा और उनको पवेलियन की राह दिखाई।

Steve Smith (Pic Source-Twitter)
Steve Smith (Pic Source-Twitter)

पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 164 रन से मात दी। बता दें, इस मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज पर दबाव बनाए रखा जिसकी वजह से उन्होंने इसमें जीत दर्ज की।

पहले टेस्ट मैच के दूसरी पारी के दौरान स्टीव स्मिथ ने जेसन होल्डर का शानदार कैच पकड़ा और उनको पवेलियन की राह दिखाई। स्टीव स्मिथ ने यह कैच ट्रेविस हेड की गेंद पर पकड़ा।

बता दें, वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान क्रेग ब्राथवेट ने 188 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 110 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस शानदार शतकीय पारी के बदौलत एक छोर को संभाला। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा मदद नहीं मिली जिसकी वजह से वो यह मैच हार गए।

नाथन लियोन ने दूसरी पारी में 6 विकेट झटके। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने 8 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। इनमें से एक विकेट जेसन होल्डर का था जिनका शानदार कैच स्टीव स्मिथ ने पकड़ा।

यह रही स्टीव स्मिथ के कैच की वीडियो:

बता दें, वेस्टइंडीज की दूसरी पारी का 79वां ओवर लेकर आए ट्रेविस हेड ने काफी शानदार गेंद फेंकी। होल्डर इस गेंद को ड्राइव करना चाह रहे थे। गेंद बल्ले से लगकर स्लिप की ओर गई जहां स्टीव स्मिथ ने अपने बाएं ओर डाइव मारकर शानदार कैच पकड़ा। खुद जेसन होल्डर को भी यकीन नहीं हो रहा था कि स्मिथ ने यह कैच पकड़ लिया है। जेसन होल्डर ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 35 गेंदों में मात्र 3 रन बनाए।

इन दोनों के अलावा रोस्टन चेस ने 85 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली। उनके अलावा अलज़ारी जोसेफ ने 72 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। हालांकि यह दोनों वेस्टइंडीज को जीत दर्ज नहीं करा पाए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने 42.5 ओवर में 128 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क ने 1-1 विकेट झटका। वेस्टइंडीज अपनी दूसरी पारी में 333 रन पर ऑलआउट हो गई।

मार्नस लाबुशेन को उनकी शानदार बल्लेबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम वनडे मुकाबला 8 दिसंबर को खेला जाएगा। वेस्टइंडीज टेस्ट में जबरदस्त वापसी करने को देखेंगी।

close whatsapp