अब तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी के सामने पाकिस्तानी पत्रकार ने नसीम शाह की बेइज्जती कर दी! - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी के सामने पाकिस्तानी पत्रकार ने नसीम शाह की बेइज्जती कर दी!

इंग्लैंड ने पहली पारी में 657 रनों का विशाल स्कोर बनाया था।

Naseem Shah (Image Credit- Twitter)
Naseem Shah (Image Credit- Twitter)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम करीब 17 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने पाकिस्तान के दौरे पर आई है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 1 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच रावलपिंडी में खेला जा रहा है।

गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच चल रहे इस मैच में फ्लैट पिच के कारण रनों की बरसात देखने को मिली है। दोनों ही टीमों की तरफ से शतक पे शतक देखने को मिले हैं। वहीं मैच में इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और मैच के पहले दिन ही 500 से अधिक रन बनाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

बल्लेबाजी के अनुकूल है रावलपिंडी की पिच

हालांकि लग रहा था कि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच स्लो होती जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ, गेंदबाजों को कोई मदद मिलती हुई नजर नहीं आई। तो वहीं रावलपिंडी की इस पिच को पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने बड़ा ही खराब करार दिया है। लेकिन इसी बीच तीसरे दिन के बाद आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में पाक तेज गेंदबाज नसीम शाह और पत्रकार के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जब पत्रकार ने नसीम शाह की लगाई क्लास

बता दें कि इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह ने एक बार फिर बचपना दिखाया है।

वायरल वीडियो के अनुसार पिच के स्थिति जानने के लिए पत्रकार ने नसीम शाह से सवाल किया कि, रावपिंडी जैसी ही पिच एक बार फैसलाबाद में देखने के मिली थी तो डेनिस लिली ने गेंदबाजी करने के बाद कहा था कि मैं जब मर जाऊं तो मेरी कब्र को इस पिच पर दफन किया जाए। तो आप क्या समझते है कि यह (रावलपिंडी पिच) एक ऐसी विकेट थी।

तो पत्रकार के इस सवाल के बीच में ही नसीम शाह ने हंसते हुए कहा कि, सर आप मुझे मारने के चक्कर में हैं। तो पत्रकार ने कहा, अल्लाह न करे ऐसा हो, इसके बाद नसीम शाह जोर-जोर से हंसने लगे।

हालांकि शाह की इस हरकत पर सवाल पूंछने वाला पत्रकार भड़क गया और नसीम शाह से कहा, आप मेरी टोपी या सलवार कमीज देख कर ये न समझे कि मैं कोई नया हूं। ये सारे मेरे बच्चे हैं, तो ये क्या तरीका है। मुझे सवाल तो पूछने दीजिए, आप जब पैदा भी नहीं हुए थे उस समय से मैं जर्नलिज्म कर रहा हूं।

देखें वायरल वीडियो 

close whatsapp