शार्दुल ठाकुर पर चढ़ा है प्यार का बुखार, सोशल मीडिया के जरिए दिखा रहे हैं जनता को!
हाल ही में शार्दुल ठाकुर ने की है अपनी गर्लफ्रेंड मिताली से शादी।
अद्यतन - Mar 4, 2023 10:11 am

टीम इंडिया में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है, जहां लिस्ट में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर का नाम भी जुड़ गया है और उन्होंने भी अपने जीवन की नई पारी को शुरू कर लिया है। जहां ठाकुर ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड मिताली के साथ 7 फेरे लिए थे, जिसकी तस्वीरें खिलाड़ी ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
शार्दुल ठाकुर से पहले 2 और खिलाड़ी ने की थी शादी
दूसरी ओर शार्दुल ठाकुर से पहले टीम इंडिया के 2 और खिलाड़ी ने अपनी नई पारी शुरू की थी, पहले केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के साथ शादी रचाई थी और फिर उसके बाद अक्षर पटेल ने भी अपनी गर्लफ्रेंड संग 7 फेरे लिए थे। इस दौरान कई घरेलू खिलाड़ियों ने हाल के दिनों में शादियां की है।
अरे! अरे! कोई तो रोक लो अब शार्दुल ठाकुर को
*हाल ही में शार्दुल ठाकुर ने की है अपनी गर्लफ्रेंड मिताली से शादी।
*शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें की ठाकुर ने सोशल मीडिया पर शेयर।
*तस्वीरों के साथ उन्होंने वाइफ के लिए लिखा प्यार भरा कैप्शन भी।
*साथ ही फैन्स ने भी किए हैं तस्वीरों पर काफी प्यारे-प्यारे कमेंट्स।
शार्दुल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था ये पोस्ट
टीम इंडिया के कप्तान भी पहुंच थे ठाकुर की शादी में
वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी शार्दुल की शादी में पहुंचे थे, इस दौरान उनके साथ श्रेयस अय्यर भी मौजूद थे और युजी चहल की वाइफ भी हर कार्यक्रम में शामिल हुई था।