ENG vs PAK: पाकिस्तान की चाल काटने के लिए जो रूट बन गए लेफ्ट हैंड बल्लेबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs PAK: पाकिस्तान की चाल काटने के लिए जो रूट बन गए लेफ्ट हैंड बल्लेबाज

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में रूट 73 रन बनाकर आउट हुए।

Pakistan vs England, 1st Test (Image Credit- Twitter)
Pakistan vs England, 1st Test (Image Credit- Twitter)

इंग्लैंड टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान और विश्व के शानदार बल्लेबाजों में शुमार जो रूट टेस्ट क्रिकेट के कितने शानदार बल्लेबाज हैं ये हम सबको मालूम है। टेस्ट क्रिकेट में रूट द्वारा बनाए गए आंकड़ें इस बात की गवाही देते हैं।

वहीं एक बार फिर जो रूट ने अपनी बल्लेबाजी कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुछ ऐसा कर दिया है कि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान पाक गेंदबाज की काट निकालने के लिए जो रूट बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हुए नजर आए।

रूट ने निकाली जाहिद महमूद की काट

पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर बल्लेबाजी में इंग्लिश टीम ने जैसा प्रदर्शन पहली पारी में किया था कुछ वैसा ही उन्होंने दूसरी पारी में करने का प्रयास किया। इंग्लैंड की दूसरी पारी में पहली पारी के शतकवीर बेन डकेट गोल्डन डक का शिकार बने और इसके बाद ओली पोप के 15 रन पर आउट हो जाने के बाद जैक क्राॅली और जो रूट ने मोर्चा संभालते हुए तेजी के रन बनाना चालू किया।

वहीं अपनी पारी के दौरान जो रूट लैफ्ट हैंड से बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। बता दें कि पाकिस्तानी स्पिनर जाहिद महमूद जो रूट को लगातार लेग स्टंप पर गेंदबाजी कर रहे थे। तो वहीं जो रूट पाकिस्तान की इस रणनीति को समझ गए और महमूद के खिलाफ लैफ्ट हैंड से बल्लेबाजी करने लगे।

बता दें कि जो रूट द्वारा स्पिनर जाहिद महमूद के खिलाफ इस तरह से बल्लेबाजी की तारीफ करने से कमेंट्री बाॅक्स में बैठे इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन भी खुद को नहीं रोक पाए। हालांकि रूट की ये कोशिश ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिकी और 73 रनों पर जाहिद महमूद ने इमाम उल हक के हाथों रूट को कैच आउट कराया।

देखें वीडियो

close whatsapp