उमरान मलिक की रफ्तार भरी गेंदों ने शाकिब अल हसन को रूला दिया! - क्रिकट्रैकर हिंदी

उमरान मलिक की रफ्तार भरी गेंदों ने शाकिब अल हसन को रूला दिया!

दूसरे वनडे में कुलदीप सेन की जगह खेल रहे हैं उमरान मलिक।

Umran Malik And Shakib Al Hasan (Image Credit- Twitter)
Umran Malik And Shakib Al Hasan (Image Credit- Twitter)

आज टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है, जहां इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से उमरान मलिक को मौका मिला है और उसके बाद इस रफ्तार के सौदागर का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इस बीच उमरान की गेंदें शाकिब अल हसन पर काल बनकर टूट रही है और मैदान पर गजब का नजारा देखने को मिल रहा है।

उमरान मलिक पहले नहीं थे सीरीज का हिस्सा

जी हां, तेज गेंदबाज उमरान मलिक बांग्लादेश के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन सीरीज शुरू होने से ठीक पहले शमी चोट के कारण बाहर हो गए और उनकी जगह उमरान मलिक को तुरंत प्रभाव से टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया।

शाकिब को दिन में तारे दिखा दिए उमरान मलिक ने!

*दूसरे वनडे में कुलदीप सेन की जगह खेल रहे हैं उमरान मलिक।
*अपने पहले ओवर से ही उमरान ने दिखाया अपनी रफ्तार का जादू।
*उमरान की रफ्तार भरी गेंदें लगी शाकिब अल हसन के शरीर पर कई बार।
*गेंद लगने के बाद शाकिब अल हसन को हुआ काफी ज्यादा ही दर्द।

उमरान मलिक की गेंद शाकिब पर पड़ी बहुत ज्यादा ही भारी

मैच शुरू होते ही कप्तान रोहित शर्मा पहुंच गए अस्पताल

दूसरी ओर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर अच्छी खबर नहीं, कैच पकड़ने के दौरान हिटमैन को चोट लगी थी और अब उनके अंगूठे का X RAY होगा। जिसकी जानकारी BCCI ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

कप्तान रोहित शर्मा को लेकर दी गई है ये बड़ी अपडेट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

 

close whatsapp