वीडियो: ये तो गजब हो गया! धवन ने हाथों से नहीं, पैरों से पकड़ा कैच, वॉशिंगटन तो…..
दूसरे वनडे मैच में अब तक टीम इंडिया के गेंदबाजों ने किया है शानदार प्रदर्शन।
अद्यतन - दिसम्बर 7, 2022 4:24 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त बांग्लादेश दौरे पर है और दोनों टीमों के बीच इस वक्त वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अब तक टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन इस मैच के दौरान एक मजेदार दृश्य देखने को मिला और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन जो मैदान और मैदान के बाहर अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने इस मैच में एक अजीबोगरीब कैच पकड़ा और उस कैच को देखकर फैंस सहित कमेंटेटर भी हैरान हो गए। उन्होंने बड़े ही शानदार तरीके से बांग्ला टीम के स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन को पवेलियन भेजा और अब इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि, वॉशिंगटन सुंदर बांग्लादेश की पारी का 17वां ओवर फेंक रहे थे। इस ओवर की छठी गेंद पर बल्लेबाज ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए हवा में गई। इस कैच को शिखर धवन ने पकड़ा और भारत को एक अहम सफलता दिलाई। हालांकि जिस तरह से धवन ने कैच किया वो बहुत ही फनी अंदाज था।
यहां देखिए शिखर धवन का वो कैच
https://twitter.com/nikesh_gohite/status/1600394683850850306?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1600394683850850306%7Ctwgr%5E649ea0af729bd15c912e16dba1863be199a1a08c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Fthats-a-thigh-catch-ball-gets-stuck-in-shikhar-dhawans-knees-as-he-claims-a-successful-catch-to-dismiss-shakib-al-hasan%2F
दूसरे वनडे मुकाबले में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 271/7 का स्कोर बनाया है। बांग्लादेश को शुरूआती झटके जरूर लगे लेकिन मेहदी हसन मिराज और महमूदुल्लाह की पारियों की मदद से टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।
वहीं मैच में इस वक्त टीम इंडिया की बल्लेबाजी जारी है और खबर लिखने जाने तक भारत 7 रन के स्कोर पर अपना एक विकेट (विराट कोहली) गंवा चुका था। इस वक्त टीम इंडिया की ओर से शिखर धवन और श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से बल्लेबाजी करने नहीं उतरे हैं।