SA vs IND 2023-24: खतरे में है राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड, एक बार फिर विराट कोहली रचेंगे इतिहास - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs IND 2023-24: खतरे में है राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड, एक बार फिर विराट कोहली रचेंगे इतिहास

विराट कोहली बॉक्सिंग डे टेस्ट के साथ टीम इंडिया के लिए एक्शन में लौटेंगे।

Virat Kohli. (Image Source: Getty Images)
Virat Kohli. (Image Source: Getty Images)

India’s tour of South Africa 2023-24, SA vs IND: दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच 26 दिसंबर से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) कुछ शानदार उपलब्धियां अपने नाम कर सकते हैं।

आपको बता दें, विराट कोहली (Virat Kohli) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया ODI और T20I सीरीज से ब्रेक लिया था, और अब पूर्व भारतीय कप्तान आज 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के साथ टीम इंडिया के लिए एक्शन में लौटेंगे।

SA vs IND टेस्ट सीरीज में राहुल द्रविड़ को पछाड़ देंगे Virat Kohli

इस बीच, विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय दक्षिण अफ्रीका में भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अगर कोहली पहले टेस्ट मैच में 16 रन और बना लेते हैं, तो वह अपने पूर्व साथी और वर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के 1252 रनों के आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए दक्षिण अफ्रीका में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

यहां पढ़िए: SA v IND: “टीम ने कभी भी फुल-लेंथ टेस्ट सीरीज नहीं खेली है”- दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाने को लेकर संजय बांगर

आपको बता दें, टीम इंडिया के बल्लेबाजी सुपरस्टार ने दक्षिण अफ्रीका में अब तक 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 56.18 की शानदार औसत से 1236 रन बनाए हैं। इसके अलावा, अगर विराट कोहली (Virat Kohli) इस टेस्ट सीरीज में 70 रन बना लेते हैं, तो वह पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग (15 टेस्ट मैचों में 1306) को पीछे छोड़ते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं सचिन तेंदुलकर

आपको बता दें, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हैं और उन्हें पार करने के लिए कोहली को अभी इंतजार करना होगा। सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 25 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 42.46 की औसत से 1741 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे सफल भारतीय टेस्ट बल्लेबाज बनने के लिए कोहली को सचिन तेंदुलकर को पछाड़ने के लिए 505 और रनों की जरूरत है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?