पहली पारी में 202 रन पर पाकिस्तान टीम हुई ढेर, तमाम प्रशंसकों ने ट्विटर के जरिए दी अपनी प्रतिक्रिया
तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है।
अद्यतन - Dec 10, 2022 4:00 pm

इस समय पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड को उनकी पहली पारी में 281 रन पर ऑलआउट करने के बाद मेजबान पाकिस्तान अपनी पहली पारी में 202 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद तमाम प्रशंसकों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों की ट्विटर में जमकर आलोचना की।
बता दें, पाकिस्तान पहली पारी में 79 रन से पीछे है। बता दें, मेजबान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने सर्वाधिक 95 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 75 रन बनाए। उनके अलावा साउद शकील ने 106 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 63 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से जैक लीच ने 27 ओवर में 98 रन देकर 4 विकेट झटके। मार्क वुड और जो रूट ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। जेम्स एंडरसन और रॉबिंसन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
तमाम प्रशंसक पाकिस्तान की बल्लेबाजी से काफी निराश हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है। अगर पाकिस्तान को इस सीरीज में बराबरी करनी है तो उन्हें यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।
इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने ढेर हुई पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद ने इंग्लैंड की पहली पारी में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट झटके थे। अबरार के अलावा जाहिद महमूद ने 3 विकेट अपने नाम किए। इन दोनों की बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 281 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से बेन डकेट ने 49 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 63 रन की पारी खेली थी जबकि ओली पोप ने 61 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 60 रन बनाए थे।
जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। अब्दुल्लाह शफीक भी 14 रन बनाकर आउट हो गए। फहीम अशरफ ने 22 रन का योगदान दिया। मोहम्मद रिजवान 10 रन बनाकर जैक लीच का शिकार हुए। तमाम प्रशंसक यही दुआ कर रहे होंगे कि दूसरी पारी में पाकिस्तान बेहतरीन बल्लेबाजी करें और इंग्लैंड की ओर से मिले लक्ष्य को आसानी से हासिल करें।
दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी के बाद तमाम प्रशंसकों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:
Lost 7 wickets within 62 runs. 😳☠️#PAKvENG
— Safwan 🇵🇰 (@safwankhan01) December 10, 2022
Me after this batting collapse #PAKvENG pic.twitter.com/DtlicJQCe7
— Umair (@Umairify) December 10, 2022
Am so done with watching Pakistan's approach of playing like this ABSOLUTELY PATHETIC amd non sense #PAKvENG #rizwan #BabarAzam𓃵
— Dr Kaوish (@NotYourDrShaun) December 10, 2022
Another terrible batting performance in their own conditions aswel , shite. #PAKvENG
— Tom Clisham (@TomClisham) December 10, 2022
https://twitter.com/middleagemale1/status/1601486947956199424?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1601486947956199424%7Ctwgr%5E8c04d8b3d9e782e0630fb12dc3bac5d1ffa5ab75%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fanother-terrible-batting-performance-in-their-own-conditions-fans-furious-after-meek-surrender-from-pakistani-batters-in-multan%2F
https://twitter.com/Qadir_Official/status/1601486659433816064?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1601486659433816064%7Ctwgr%5E8c04d8b3d9e782e0630fb12dc3bac5d1ffa5ab75%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fanother-terrible-batting-performance-in-their-own-conditions-fans-furious-after-meek-surrender-from-pakistani-batters-in-multan%2F
Wot is this behavior team Pakistan?!🙂#PAKvENG https://t.co/DB4FZMgKxX
— Rahma Khan (@dreamers_49) December 10, 2022
So 2-0 it is after day or two? #PAKvENG
— Ubaid Khan (@ubaid_uurk) December 10, 2022
If Pakistan loses this test series, Babar Azam should resign from Captaincy. His Team selection is pretty Pathetic, On what grounds Rizwan is in test Team and not Sarfaraz. Azhar Ali performance in 2 years is horrible and yet he plays unless injured. #PAKvENG
— Xubair 🇵🇸🇵🇰 🔻 (@Limitless_1010) December 10, 2022
🤷 Pakistan planned to compete England on the turning pitches and at the same time they dropped Fawad Alam – the best batter against spinners from the test squad. #PAKvENG
— Arfa Feroz Zake (@ArfaSays_) December 10, 2022
Pathetic batting pathetic game awareness, this batting lineup is good for nothing specially Rizwan… #PAKvENG
— Wali Haider (@mwalihaider) December 10, 2022
I think @TheRealPCB should give rest to Muhammad Rizwan in next match because he really needs rest and give any another player a chance to play on behalf of him, ig Sarfraz Ahmed will be a good option for Rizwan's replacement .#PAKvsENG #PakvEng #BabarAzam #abrarahmed
— warisha. (@warishaa__) December 10, 2022