ईशान किशन वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने, पढ़े किशन ने और कौनसे रिकाॅर्ड अपने नाम किए  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ईशान किशन वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने, पढ़े किशन ने और कौनसे रिकाॅर्ड अपने नाम किए 

ईशान किशन वनडे क्रिकेट इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले सांतवे खिलाड़ी बन गए हैं।

Ishan Kishan and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)
Ishan Kishan and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)

भारत और बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में लैफ्ट हैंड बल्लेबाज ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रचते हुए 210 रनों की शानदार पारी खेली है।

बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच 10 दिसंबर को जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चिटगांव में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस ऐतिहासिक पारी के दौरान ईशान किशन ने ढेरों रिकाॅर्ड्स को अपने नाम कर लिए हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर जो ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाते हुए तोड़े-

ईशान किशन ने नाम किए ये रिकाॅर्ड

1) 126 गेंदों में दोहरा शतक- बता दें कि ईशान किशन वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे कम गेंदों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। किशन ने 126 गेंदों में दोहरे शतक को पूरा किया। इससे पहले यह रिकाॅर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने साल 2015 में 138 गेंदों में जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक बनाया था।

2) 24 साल और 145 दिन- बता दें कि ईशान किशन (210 रन) सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने यह उपलब्थि 24 साल और 145 दिन की उम्र में हासिल की है। इससे पहले दोहरा शतक 26 साल और 186 दिन की उम्र में रोहित शर्मा ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलोर में बनाया था।

3) ईशान किशन (210 रन) भारत की तरफ से चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में शतक लगाया है। इससे पहले साल 2010 में सचिन तेंदुलकर (200* बनाम साउथ अफ्रीका), साल 2011 में वीरेंद्र सहवाग (2019 बनाम वेस्टइंडीज) और रोहित शर्मा तीन बार (209 साल 2013 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 264 साल 2014 बनाम श्रीलंका और 208* साल 2017 बनाम श्रीलंका) ही यह कारनामा कर पाए हैं।

4) ईशान किशन (210 रन) वनडे क्रिकेट इतिहास में शतक लगाने वाले दुनिया के सांतवे बल्लेबाज बन गए है। पहले 6 बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, क्रिस गेल, फखर जमान और मार्टिन गुप्टिल हैं।

5) ईशान किशन (210 रन) भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे पहले नंबर पर रोहित शर्मा (264 रन) और वीरेंद्र सहवाग (2019 रन) हैं।

6) ईशान किशन (210 रन) भारत की तरफ से बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सहवाग को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने साल 2011 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 175 रन बनाए थे।

7) ईशान किशन वनडे क्रिकेट की एक पारी में बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स (10) लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2000 में 7 छक्के बांग्लादेश के खिलाफ एक पारी में लगाए थे।

8) ईशान किशन (210 रन) बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। किशन ने इस मामले में शेन वाॅटसन को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2009 में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ 185* रन बनाए थे।

9) ईशान किशन (210 रन) भारत के पहले ओपनर बल्लेबाज बन गए है विदेशी व घरेलू पिच पर सबसे ज्यादा वनडे क्रिकेट में व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। किशन ने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने यह साल 1999 के विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की पारी खेली थी।

10) साथ ही ईशान किशन (10 सिक्स) भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट की एक पारी में विदेशी पिच पर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि किशन ने इस मामले में यूसुफ पठान को पीछे छोड़े दिया है जिन्होंने साल 2011 सेंचुरियरन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8 सिक्स लगाए थे।

close whatsapp