वीडियो: 'विराट भईया मुझे बोलते रहना सिंगल के लिए, नहीं तो मैं उड़ा दूंगा'- 210 रनों की पारी के बाद बोले ईशान किशन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

वीडियो: ‘विराट भईया मुझे बोलते रहना सिंगल के लिए, नहीं तो मैं उड़ा दूंगा’- 210 रनों की पारी के बाद बोले ईशान किशन 

ईशान ने 131 गेंदों में 210 रनों की पारी खेली थी।

Shubhman Gill and Ishan kishan (Image Credit- Twitter)
Shubhman Gill and Ishan kishan (Image Credit- Twitter)

10 दिसंबर 2022, का दिन एक बार फिर से क्रिकेट इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। वजह आप सभी जानते ही होंगे, अगर नहीं तो हम बताते हैं, वजह थी ईशान किशन (210 रनों) का दोहरा शतक। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग करने आए ईशान किशन ने ऐतिहासिक पारी खेली।

किशन ने 131 गेंदों में 210 रनों की तूफानी पारी खेली और कई दिग्गजों के रिकाॅर्ड तोड़े और कई दिग्गजों की बराबरी भी की। बता दें कि किशन ने अपनी इस पारी के दौरान 24 चौके और 10 छक्के लगाए। तो दूसरी तरफ किशन की इस पारी की क्रिकेट बिरादरी ने जमकर तारीफ की है।

खैर तीसरा वनडे मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच चैट में ईशान किशन ने अपनी पारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। किशन ने बताया कि वह उस दौरान क्या सोच रहे थे और विराट उन्हें क्या समझा रहे थे।

किशन ने किए बड़े खुलासे

बता दें भारत बनाम बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मैच खत्म होने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईशान किशन का इंटरव्यू वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में किशन का इंटरव्यू शुभमन गिल लेते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं अपने इस इंटरव्यू के दौरान ईशान किशन ने कई मजेदार जानकारी दी हैं।

वीडियो में गिल अपना परिचय देने के बाद किशन से पूंछते हैं आपको कैसा लगा कि अपना पहला शतक इतने बड़े स्कोर में तब्दील करके? तो इसके जबाव में किशन ने कहा, जाहिर तौर पर मुझे बहुत खुशी हुई क्योंकि मेरा नाम की दिग्गज खिलाड़ियों के साथ शामिल हो गया है। जैसे सचिन पाजी, वीरू पाजी और रोहित भाई।

गिल ने आगे किशन से पूछा कि जब आप 200 रनों के नजदीक थे तो आपकी विराट कोहली से बातचीत हुई थी, तो यह क्या बातचीत थी। इस सवाल के जबाव में किशन कहते हैं, मैनें पहले बोला कि प्लीज भईया मुझे बोलते रहिए सिंगल लेने के लिए वर्ना में उड़ा दूंगा आगे बढ़ के, मुझे अंदर से बहुत वो हो रहा है।

गिल ने फिर किशन ने सवाल पूंछा कि आज आपने सबसे तेज डबल हंड्रेड बनाया है और यह आपका पहला हंड्रेड था तो क्या आप सोच के गए थे कि आज सबसे तेज डबल हंड्रेड बनाना है? किशन ने जबाव दिया, नहीं मैं ऐसा सोच के नहीं गया था, मुझे लगता है कि मैंने सीधा अपने आप को 90 पर देखा उसके बाद अपने आप को शांत किया।

फिर मैंने अपने आप को 90 से सीधे 146 पर देखा, 146 के बाद फिर सीधा मैंने अपने आप को 190 के पास देखा, मैं कुछ सोच नहीं रहा था, मुझे लगा विकेट इतनी अच्छी है तो जबरदस्ती रोक के क्यों खेलना और इतनी अच्छी सिचुएशन हैं तो मार के खेलो।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

close whatsapp