वीडियो: लगातार दो टेस्ट हारने के बाद भी कम नहीं हुई पाकिस्तानी खिलाड़ियों की अकड़, मैदान पर की शर्मनाक हरकत - क्रिकट्रैकर हिंदी

वीडियो: लगातार दो टेस्ट हारने के बाद भी कम नहीं हुई पाकिस्तानी खिलाड़ियों की अकड़, मैदान पर की शर्मनाक हरकत

पाकिस्तान को यह टेस्ट मैच जीतने के लिए 355 रन का लक्ष्य मिला था।

Pak vs Eng 2nd Test (Pic Source-Twitter)
Pak vs Eng 2nd Test (Pic Source-Twitter)

मुल्तान क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 26 रन से मात दी और तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बनाई। तेज गेंदबाज मार्क वुड ने पाकिस्तान की दूसरी पारी में 4 विकेट झटके।

बता दें, पाकिस्तान को यह टेस्ट मैच जीतने के लिए 355 रन का लक्ष्य मिला था। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की लेकिन अंतिम समय में लगातार विकेट गिरने की वजह से वो 328 रन पर ऑलआउट हो गए। यह उनकी अपने घर में लगातार तीसरी हार है।

मेजबान पाकिस्तान ने चौथे दिन की शुरुआत 198 रन पर 4 विकेट से की। टीम की ओर से साउद शकील ने 213 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 94 रन बनाए। उनके अलावा इमाम उल हक ने 104 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 60 रन की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक और मोहम्मद नवाज ने 45-45 रन का योगदान दिया।

मुकाबला जीतने के बाद तमाम इंग्लैंड प्रशंसक काफी खुश थे। हालांकि जब कप्तान बेन स्टोक्स मोहम्मद अली के पास हाथ मिलाने के लिए आए तो उन्होंने कुछ इशारा किया और बिना हाथ मिलाए आगे बढ़ गए। तमाम लोगों को यह काफी हैरान कर देने वाला फैसला लगा।

ये रही वीडियो:

ऐसा पहली बार हुआ है कि इंग्लैंड ने पाकिस्तान में कोई टेस्ट मुकाबला लगातार जीता हो। यह काफी रोमांचक मुकाबला था और तमाम खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। चौथे दिन जीत के लिए पाकिस्तान को 157 रन की दरकार थी वहीं इंग्लैंड को 6 विकेट हासिल करने थे। दोनों ही टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए तमाम लोगों का दिल जीत लिया।

मुकाबले के बाद इंग्लैंड कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि, ‘यह काफी अलग परिस्थिति थी और दोनों मुकाबले काफी अलग तरीके से खेले गए। हमने जब विकेट को देखा तब ऐसा लग रहा था कि इसमें धीमी गेंदें ज्यादा असरदार साबित होगी लेकिन जैसे ही मुकाबला आगे बढ़ा तेज गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिंसन ने जिस तरीके की गेंदबाजी की वह काफी सराहनीय थी।

स्पिनरों ने भी अपनी भूमिका बेहतरीन तरीके से निभाई। मार्क वुड ने हमें मुकाबले में वापसी करवाई। अबरार अहमद ने कमाल का डेब्यू किया और मैं उनको ढेर सारी बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने 7 विकेट लिए लेकिन उसके बावजूद हम उनके खिलाफ रन बनाते रहे। यह काफी शानदार मैच रहा और उम्मीद करते हैं कि तीसरे और अंतिम टेस्ट को भी हम अपने नाम करेंगे।’

close whatsapp