इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुल्तान टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली के लिए फैन्स का ये पोस्टर हुआ वायरल
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के होस्टिंग राइट्स को लेकर तनातनी चल रही है।
अद्यतन - Dec 13, 2022 11:29 am

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव काफी समय से चल रहे हैं जो अब क्रिकेट पर आकर ठहर गए हैं। बता दें कि एशिया कप के अगले सीजन के होस्टिंग राइट पाकिस्तान के पास हैं। वहीं इस बाबत भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और बीसीसीआई सचिव जय शाह कह चुके हैं कि भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी।
भारत से मिली इस टिप्पणी के जबाव में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमीज राजा ने कहा है कि अगर भारतीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया और हमसे एशिया कप 2023 के होस्टिंग राइट्स छीने गए तो पाकिस्तान टीम साल 2023 में भारत में होने वाले विश्व कप बहिष्कार करेगी।
हालांकि इस सब के बीच हमेशा से पाकिस्तान क्रिकेट ने भारतीय खिलाड़ियों और उनके खेल की प्रशंसा की है। पाकिस्तान में एक समय जिस तरह का प्यार सचिन तेंदुलकर को मिलता था तो वो प्यार आज के समय में विराट कोहली को मिलता हुआ नजर आता है। विराट कोहली का एक अलग ही फैन बेस पाकिस्तान में मौजूद है, जो विराट पर अपने प्यार लुटाते रहते हैं।
फैंस ने विराट से पाकिस्तान आकर एशिया कप खेलने की अपील की
Virat Kohli fans in Pakistan – The craze is huge. pic.twitter.com/THW0veDL7L
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 12, 2022
विराट कोहली के प्रति पाकिस्तान फैन्स का प्यार एक बार फिर इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुल्तान में हुए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान देखने को मिला। बता दें कि सोशल मीडिया पर विराट कोहली को लेकर एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है, जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस विराट कोहली से पाकिस्तान आकर एशिया कप में खेलने की गुजारिश करते हुए नजर आ रहे हैं।
फैंस ने अपने पोस्टर के माध्यम से लिखा, हाय किंग कोहली, आओ और एशिया कप खेलो, तो वहीं दूसरे पोस्टर में फैंस ने लिखा हम आपको अपने किंग बाबर से भी ज्यादा प्यार करेंगे।